फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: फिल्म करने से पहले ये सितारे मेकर्स के सामने रखते हैं अजीबोगरीब शर्तें, इनकी मांग सुनकर रह जाएंगे दंग

Tue, 05 Dec 2023 12:25 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 05 Dec 2023 12:25 AM IST
सार

बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं, जो अपनी शर्तों पर काम करते हैं। ये सितारे फिल्म साइन करने से पहले मेकर्स के सामने काफी अजीबोगरीब शर्त रखते हैं। इन शर्तों के कबूलनामे के बाद ही ये सितारे फिल्में करने के लिए राजी होते हैं।  

विज्ञापन
Bollywood Stars Weird Demands Before Signing A Film Shahrukh Khan Kareena Kapoor Salman Khan Akshay Kumar
अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा को ग्लैमर इंडस्ट्री के नाम से जाना जाता है। बॉलीवुड सितारे के लाखों चाहने वाले होते हैं। फैंस अपने चहेते सितारे के बारे में जानने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। फैंस को अपने फेवरेट स्टार से जुड़ी हर बात अच्छी लगती है। बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं, जो अपनी शर्तों पर काम करते हैं। ये सितारे फिल्म साइन करने से पहले मेकर्स के सामने काफी अजीबोगरीब शर्त रखते हैं। इन शर्तों के कबूलनामे के बाद ही ये सितारे फिल्में करने के लिए राजी होते हैं। तो आइए जानते हैं इन सितारे के बारे में...

Bollywood Stars Weird Demands Before Signing A Film Shahrukh Khan Kareena Kapoor Salman Khan Akshay Kumar
किंग खान शाहरुख
शाहरुख खान 

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। जल्द ही यह फिल्म सिनेमेघरों में रिलीज होने वाली है। इस वर्ष रिलीज हुई उनकी फिल्म 'जवान' और ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता का परचम लहराया। बहुत कम लोग जानते होंगे कि शाहरुख कोई भी फिल्म करने से पहले मेकर्स के सामने अपनी एक शर्त रखते हैं। फिल्म साइन करने से पहले किंग खान यह शर्त रखते हैं कि वह फिल्म में घुड़सवारी नहीं करेंगे। 

एनिमल में बॉबी के प्रदर्शन पर सामने आई ईशा देओल की प्रतिक्रिया!

Bollywood Stars Weird Demands Before Signing A Film Shahrukh Khan Kareena Kapoor Salman Khan Akshay Kumar
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर

बॉलीवुड की बेबो यानि की करीना कपूर खान ने सैफ अली खान से शादी करने के बाद फिल्मों में किसिंग सीन करने से इंकार कर दिया है। इसके अलावा वह फिल्म साइन करने से पहले मेकर्स के सामने यह शर्त रखती हैं कि वह सिर्फ ए ग्रेड हीरो के साथ ही काम करेंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Weird Demands Before Signing A Film Shahrukh Khan Kareena Kapoor Salman Khan Akshay Kumar
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान 

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। टाइगर 3 दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बता दें कि सलमान खान किसी भी फिल्म को करने से पहले मेकर्स के सामने एक शर्त रखते हैं। सलमान कोई भी फिल्म साइन करने से पहले अपनी नो किसिंग पॉलिसी के बारे में बात करते हैं।

विज्ञापन
Bollywood Stars Weird Demands Before Signing A Film Shahrukh Khan Kareena Kapoor Salman Khan Akshay Kumar
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार फिल्मों में अपने एक्शन सीन्स को लेकर खूब तारीफें बटोरते हैं। कुछ समय पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म मिशन रानीगंज बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं देखा पाई। इसके बाद अब वह जल्द ही 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। अक्षय फिल्म साइन करने से पहले ये शर्त रखते हैं कि रविवार के दिन वह काम नहीं करेंगे। अक्षय कुमार रविवार का दिन अपने परिवार के साथ गुजारते हैं।  

'एनिमल' में रणबीर-तृप्ति की केमिस्ट्री ने लूटा फैंस का दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed