{"_id":"656de7fb75c2258378064e24","slug":"new-year-2024-stars-busy-preparing-for-new-year-celebrations-shahid-nora-malaika-honey-singh-to-blast-together-2023-12-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year 2024: नए साल के जश्न की तैयारी में जुटे सितारे, शाहिद, नोरा, मलाइका और हनी सिंह एक साथ मचाएंगे धमाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
New Year 2024: नए साल के जश्न की तैयारी में जुटे सितारे, शाहिद, नोरा, मलाइका और हनी सिंह एक साथ मचाएंगे धमाल
मुंबई में आयोजित होने जा रहे बॉलीवुड लाइव कॉन्सर्ट की तैयारी में बॉलीवुड के सितारे जुट गए हैं। इस आयोजन में जहां शाहिद कपूर, नोरा फतेही और मलायका अरोड़ा हिंदी फिल्मों के हिट गाने पर परफार्म करेंगे, वहीं गायक यो यो हनी सिंह अपने हिट्स गानों को गाकर दर्शकों को रोमांचित करेंगे। इस पूरे कार्यक्रम की सुनील ग्रोवर अपने उसी अंदाज में नजर आएंगे, जिसके लिए वह जाने जाते हैं।
2 of 5
शाहिद कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस कार्यक्रम में अभिनेता शाहिद कपूर का 30 मिनट का डांस परफॉर्म होगा। जिसमे वह अपनी हिट फिल्मों के गानों पर परफार्म करेंगे। इस आयोजन को लेकर शाहिद कपूर कहते हैं, 'लाइव स्टेज शो करना हमेशा रोमांचक होता है क्योंकि इससे दर्शकों से सीधा जुड़ने का मौका मिलता है। मुंबई में दर्शकों के लिए लाइव प्रदर्शन करने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं।'
3 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्री नोरा फतेही का भी इस कार्यक्रम के दौरान 30 मिनट का परफार्म रहेगा। वह कहती हैं, 'एक कलाकार के रूप में मुझे लाइव परफॉर्म करने में बहुत आनंद आता है। अपने गानों के जरिए नृत्य के माध्यम से कहानी को प्रस्तुत करने के लिए मैं हमेशा रोमांचित रहती हूं।' एक्टिंग के अलावा नोरा फतेही ने कई फिल्मों के गानों में परफार्म किया है। उनका 'दिलबर' गाना जब रिलीज हुआ था तब 24 घंटों के भीतर यूट्यूब पर 20 मिलियन व्यूज पार कर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'छैया छैया' और 'मुन्नी बदनाम हुई' जैसी गानों के जरिए जानी जाने वाली अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का इस कार्यक्रम के दौरान 20 मिनट का परफॉर्म होगा। यो यो हनी सिंह का 40 मिनट का लाइव परफॉर्मेंस होगा। वह कहते हैं, 'मुझे लाइव परफॉर्मेंस के दौरान जब दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है, तो मैं बहुत ही ऊर्जावान महसूस करता हूं। दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मुझे बेहतर परफॉर्मेंस करने के लिए प्रेरित करती है।'
विज्ञापन
5 of 5
सुनील ग्रोवर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हास्य अभिनेता सुनील ग्रोवर का इस कार्यक्रम के दौरान एक घंटे का परफॉर्मेंस होगा। वह कहते हैं, 'मेरा परफॉर्मेंस उसी शैली में होगा जिस शैली में लोग मुझे जानते हैं। मैं आपके कुछ पसंदीदा पात्रों के साथ मंच पर वापस आने के लिए उत्सुक हूं।' बतादें कि मुंबई में आयोजित होने जा रहे बॉलीवुड लाइव कॉन्सर्ट आगामी 20 जनवरी 2024 बीकेसी के एमएमआरडीए ग्राउंड में होगा। चार घंटे चलने वाला यह शो शाम को चार बजे से शुरू होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।