सब्सक्राइब करें

Bollywood: माता-पिता के तलाक के बाद इन सेलेब्स ने कम उम्र में झेला परिवार टूटने का दर्द, हैरान कर देगी लिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 02 May 2023 03:58 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Stars Went Through Parents Divorce Arjun Kapoor Palak Tiwari Sara Ali Khan Shahid Kapoor
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में अक्सर रिश्ते के जुड़ने और टूटने की खबरें सामने आती हैं। कई बार कपल की जिंदगी में इतने उतार चढ़ाव आ जाते हैं कि बात तलाक तक पहुंच जाती है। रिश्ता टूटने का असर कई बार सितारों के बच्चों पर भी पड़ता है। आज हम आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में बताने  जा रहे हैं, जो कम उम्र में माता-पिता के अलग होने का दर्द झेल चुके हैं। आइए नजर डालते हैं इन सेलेब्स पर-

Trending Videos
Bollywood Stars Went Through Parents Divorce Arjun Kapoor Palak Tiwari Sara Ali Khan Shahid Kapoor
इब्राहिम अली खान, सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान-इब्राहिम अली खान

सारा अली खान बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा हैं। अब तक वह कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं, उनके भाई इब्राहिम भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनके पिता सैफ अली खान और मां अमृता सिंह हैं। दोनों बहुत छोटे थे जब उनके पैरेंट्स का तलाक हो गया था। बता दें कि सैफ ने बाद में करीना कपूर से शादी कर ली थी। इस शादी से उनके दो बच्चे तैमूर और जेह है।
Salman Khan: 'मेरी प्रेम कहानियां मेरे साथ कब्र में जाएंगी', रिलेशनशिप पर खुलकर बोले सलमान खान

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Went Through Parents Divorce Arjun Kapoor Palak Tiwari Sara Ali Khan Shahid Kapoor
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर

शाहिद की गिनती बॉलीवुड के बड़े सितारों में होती है। अपने एक्टिंग के दम पर उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। उनके पिता पंकज कपूर भी अभिनेता हैं। पंकज और नीलिमा के तलाक के समय शाहिद की उम्र भी बहुत कम थी। पंकज के साथ रिश्ता टूटने के बाद शाहिद की मां ने दूसरी शादी कर ली थी।
The Kerala Story: केरल के CM ने 'द केरल स्टोरी' को बताया नफरत फैलाने वाली फिल्म, कहा- फर्जी है इसकी कहानी

Bollywood Stars Went Through Parents Divorce Arjun Kapoor Palak Tiwari Sara Ali Khan Shahid Kapoor
पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
पलक तिवारी

पलक तिवारी इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान से सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में उनके काम की काफी सराहना की जा रही है। पलक केवल 12 साल की थीं, जब उनके पिता राजा चौधरी का तलाक श्वेता तिवारी से हो गया था। पलक की मां ने एक बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि कई बार बेटी के सामने राजा ने उन पर हाथ उठाया था।
Classic Cinema: फिर लौटा जनता की बेहद मांग पर पिक्चर दिखाने का जमाना, घटी दरों पर देखिए सुपरहिट फिल्में

विज्ञापन
Bollywood Stars Went Through Parents Divorce Arjun Kapoor Palak Tiwari Sara Ali Khan Shahid Kapoor
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर बोनी कपूर और मोना शौरी के बेटे हैं। बोनी बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्माता हैं। अब तक वह कई सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। बोनी की जि्ंदगी में श्रीदेवी की एंट्री के बाद उन्होंने पत्नी मोना से तलाक ले  लिया था। इसके बाद अर्जुन की जिंदगी में काफी कुछ झेलना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई बार उन्हें स्कूल में माता-पिता के तलाक को लेकर चिढ़ाया भी जाता था।
Ranbir Kapoor: स्किन रूटीन और फिटनेस को लेकर रणबीर का खुलासा, बोले- आलिया करती हैं प्रेरित
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed