बॉलीवुड में न सिर्फ अपने दमदार निर्देशन बल्कि जानदार एक्टिंग से सभी के दिल में जगह बना चुके अभिनेता फरहान अख्तर फिलहाल में शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि फरवरी 2020 में फरहान अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ शादी कर सकते हैं। ऐसे में इस पैकेज में आपको बताते हैं कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में जो तलाक के बाद फिर से शादी करने की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं।
तलाक के बाद इन पांच सितारों को फिर से हुआ प्यार, खुलेआम इजहार अब शादी का इंतजार
फरहान अख्तर
फरहान और शिबानी के फरवरी 2020 में शादी करने की खबरें सुनने को मिल रही है। बता दें कि फरहान और अधुना ने साल 2000 में शादी की थी और दोनों ने 17 साल बाद 2017 में अलगाव का फैसला लिया। इसके बाद फरहान शिबानी के साथ रिलेशनशिप में आ गए थे।
मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड में अपने काम के साथ ही अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर। बता दें कि मलाइका अरोड़ा की अरबाज खान के साथ शादी हुई थी लेकिन 2016 में दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया था। अरबाज से रिश्ता खत्म करने के बाद से ही मलाइका का नाम अर्जुन कपूर के साथ जुड़ रहा है।
अरबाज खान
1998 में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने शादी की थी। लेकिन 2016 में दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया। मलाइका के बाद अरबाज खान का दिल जॉर्जिया एंड्रियानी के लिए धड़का और अब दोनों रिलेशनशिप में हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। वहीं दोनों के अगले साल तक शादी करने की भी खबरें हैं।
कल्कि केकलां
2011 में कल्कि केकलां ने निर्देशक अनुराग कश्यप के साथ शादी की थी। लेकिन दोनों का ये रिश्ता लंबे वक्त तक नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए। हालांकि कल्कि ने अनुराग को भुलाकर जीवन में आगे बढ़ने का फैसला लिया और अब वो गाई हर्शबर्ग के साथ रिलेशनशिप में हैं। वहीं कल्कि गाई हर्शबर्ग के बच्चे की मां भी बनने वाली हैं।
