फिल्मों की शूटिंग अक्सर मनमोहक लोकशंस पर की जाती हैं। कई बार बड़े पर्दे पर इन दृश्यों को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। आउटडोर के अलावा जब इंडोर शूटिंग की बात आती है तो फिल्मों में घर के अंदर भी काफी ज्यादा लग्जरी देखने को मिलती है। इन्हें फिल्माने के लिए मेकर्स किराए पर घर लेते हैं। वहीं, कई बार ऐसा भी हुआ है जब फिल्म स्टार्स अपना ही घर शूटिंग के लिए दे देते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Bollywood: फिल्मों की शूटिंग के लिए इन सितारों ने दिया खुद का घर, चौंका देगा लिस्ट का आखिरी नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'वीर जारा' बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी लीड रोल में नजर आए थे। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को काफी शानदार तरीके से शूट किया गया था। इस फिल्म के कई सीन को सैफ अली खान के पटौदी पैलेस में शूट किया गया था।
मल्टी स्टारर फिल्म बॉम्बे टॉकीज साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म में पर्दे पर एक साथ कई सितारे नजर आए थे। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक और निर्माता करण जौहर का इस फिल्म के साथ बेहद खास कनेक्शन रहा है। दरअसल, फिल्म के कुछ दृश्य उनके घर पर भी शूट किए गए थे।
रणबीर कूपर की सबसे बड़ी हिट फिल्म संजू साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जमकर कमाई की थी। फिल्म में रणबीर संजय दत्त का किरदार निभाते नजर आए थे। इसके कुछ सीन संजू बाबा के घर पर ही शूट किए गए थे।
साल 2016 में शाहरुख खान एक्शन थ्रिलर फिल्म फैन में नजर आए थे। इस फिल्म में किंग खान डबल रोल में थे। फिल्म के कई सीन को शाहरुख के घर मन्नत में शूट किया गया था। हालांकि, मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी।
Richa Chadha: ऋचा चड्ढा को खूब आई भोली पंजाबन की याद, इसी फिल्म की शूटिंग पर मिला उन्हें सबसे कीमती तोहफा