फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Richa Chadha: ऋचा चड्ढा को खूब आई भोली पंजाबन की याद, इसी फिल्म की शूटिंग पर मिला उन्हें सबसे कीमती तोहफा

Thu, 15 Jun 2023 09:53 AM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 15 Jun 2023 09:53 AM IST
विज्ञापन
10 years of Fukrey Richa Chadha remember bholi panjaban said to finding love with ali fazal
अली फजल और ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा फिल्म 'फुकरे' को अपने करियर की सबसे ज्यादा सफल फिल्म मानती है। इस फिल्म में उनका भोली पंजाबन का निभाया किरदार सबसे ज्यादा लोकप्रिय किरदार है। इस फिल्म को ऋचा चड्ढा अपने करियर की सबसे खास फिल्म इस लिए मानती है, क्योंकि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता अली फजल से उनकी मुलाकात हुई और दोनों शादी के बंधन में बधे।

10 years of Fukrey Richa Chadha remember bholi panjaban said to finding love with ali fazal
अली फजल और ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी फिल्म 'फुकरे' 14 जून 2013 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के रिलीज होने के 10 साल के बाद  ऋचा चड्ढा कहती हैं,  'अगर 'फुकरे' नही होती तो भोली पंजाबन नहीं होती और ना ही मैं अपने  हमसफर अली फजल से मिलती।’ बता दें  कि ऋचा चड्ढा और  अली फजल की पहली मुलाकात इसी फिल्म के सेट पर हुई थी। यहां से दोस्ती हुई, प्रेम धीरे- धीरे परवान चढ़ा  और पिछले साल अक्टूबर में दोनों ने शादी कर ली।

10 years of Fukrey Richa Chadha remember bholi panjaban said to finding love with ali fazal
अली फजल और ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा कहती हैं, 'फुकरे' मेरे लिए कई मायनों में गेम चेंजर रही है। इस फिल्म ने न सिर्फ मुझे  भोली पंजाबन जैसे किरदार को निभाने का मौका दिया। बल्कि इस फिल्म ने  मुझे मेरे जीवन के प्यार, अली से भी परिचित कराया 'फुकरे' मेरे दिल में हमेशा एक खास  स्थान रखेगी। आज भी लोग मुझे जब भोली पंजाबन कहकर पुकारते हैं, तो मुझे बहुत खुशी होती है। यह किरदार मेरे करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी।’ 

यह भी पढ़ें:  'सीबीआई SSR केस को स्लो डेथ देना चाहती है', सुशांत के वकील का चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
10 years of Fukrey Richa Chadha remember bholi panjaban said to finding love with ali fazal
अली फजल और ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'फुकरे' का सीक्वल 'फुकरे 2' साल 2017 में रिलीज हुई। इस फिल्म को भी उतना ही पसंद किया। ऋचा  चड्ढा के बेबाक और ना भूलने वाला भोली पंजाबन का ऐसा किरदार है, जिसके जरिए ऋचा चड्ढा ने हिंदी फिल्मों में कॉमेडी में महिलाओं के लिए एक नई जगह बनाई, जिसको हमेशा से अनदेखा किया जाता रहा है। ऋचा चड्ढा कहती हैं, 'फुकरे' की अविश्वसनीय यात्रा रही है। फिल्म के दोनों पार्ट को लोगों ने खूब पसंद किया, अब जल्द ही 'फुकरे 3' भी दर्शकों के बीच आने वाला है।’

यह भी पढ़ें: फिल्मों में दिलीप कुमार के साथ कभी नहीं बनी सुरैया की जोड़ी, इस एक सीन ने पैदा कर दी दोनों के बीच दरार

विज्ञापन
10 years of Fukrey Richa Chadha remember bholi panjaban said to finding love with ali fazal
अली फजल और ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'फुकरे 3' भी बनकर तैयार है और इस फिल्म को इस साल के अंत में 1 दिसंबर 2023 रिलीज करने की तैयारी चल रही है। इस फिल्म में ऋचा चड्ढा और अली फजल के अलावा पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी, मनजोत सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण  रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है और फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है।

यह भी पढ़ें: तमन्ना भाटिया के बाद विजय वर्मा ने रिश्ते पर लगाई मुहर, बोले- मेरी जिंदगी में बहुत प्यार...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed