फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tamannaah-Vijay: तमन्ना भाटिया के बाद विजय वर्मा ने रिश्ते पर लगाई मुहर, बोले- मेरी जिंदगी में बहुत प्यार...

Thu, 15 Jun 2023 09:49 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 15 Jun 2023 09:49 AM IST
विज्ञापन
vijay varma talks about relationship with Tamannaah Bhatia said there is lots of love happiness in his life
तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और अभिनेता विजय वर्मा लगातार अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर बीते कई दिनों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में तमन्ना ने अपने रिश्ते की पुष्टि की और उन्हें उन्हें अपना 'हैप्पी प्लेस' बताया और तब से दोनों के फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। तमन्ना के बाद अब विजय ने भी आखिरकार अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है।

vijay varma talks about relationship with Tamannaah Bhatia said there is lots of love happiness in his life
विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दिए इंटरव्यू में विजय वर्मा ने अपने निजी जीवन में लोगों की रुचि के बारे में बात की और कहा, “आप इसके बारे में सही समय आने पर बोलते हैं, लेकिन मैं आपको बस इतना बता सकता हूं कि अभी मेरे जीवन में बहुत प्यार है और मैं खुश हूं।' साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह यह पसंद करते हैं कि लोग उनके निजी जीवन के बारे में बात न करें, क्योंकि वह चाहते हैं कि उनका काम बोले न कि उनके निजी मामले।

Sushant Singh Rajput: 'सीबीआई SSR केस को स्लो डेथ देना चाहती है', सुशांत के वकील का चौंकाने वाला खुलासा

vijay varma talks about relationship with Tamannaah Bhatia said there is lots of love happiness in his life
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : Social media

इससे पहले विजय वर्मा के बारे में बात करते हुए तमन्ना ने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि विजय एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके साथ मैं बहुत व्यवस्थित रूप से बंधी हूं। जी हां, वह बहुत खास हैं। उनके साथ मेरा बॉन्ड बहुत ही ऑर्गेनिक है। वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी मैं चिंता करती हूं, और मैं उनके साथ खुश रहती हूं।

Suraiya: फिल्मों में दिलीप कुमार के साथ कभी नहीं बनी सुरैया की जोड़ी, इस एक सीन ने पैदा कर दी दोनों के बीच दरार


 
विज्ञापन
विज्ञापन
vijay varma talks about relationship with Tamannaah Bhatia said there is lots of love happiness in his life
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को साल 2023 की न्यू ईयर पार्टी के दौरान गोवा में स्पॉट किया गया था। कथित तौर पर दोनों का किसिंग वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद इनके अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ा। इसके बाद कई जगह दोनों को साथ देखा गया। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी थी। इन अफवाहों के बारे में बात करते हुए एक बार तमन्ना ने कहा था कि हमने फिल्म साथ की है। ऐसी अफवाहें उड़ती रहती हैं। इसपर प्रतिक्रिया देना कोई जरूरी नहीं है। इसके आगे मैं कुछ नहीं कहना चाहती।

Neha Marda: नेहा मर्दा ने पति संग मिलकर बेटी का किया नामकरण, बेबी को परी की तरह सजाया, देखें क्यूट तस्वीरें


 
विज्ञापन
vijay varma talks about relationship with Tamannaah Bhatia said there is lots of love happiness in his life
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : Social media

कथित तौर पर दोनों के बीच प्यार की शुरुआत 'लस्ट स्टोरीज 2' के सेट पर हुई। इस फिल्म में दोनों पहली बार स्क्रीन साझा करते नजर आने वाले हैं। 'लस्ट स्टोरीज 2' का निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा, कोंकणा सेन शर्मा, आर बाल्की और सुजॉय घोष ने मिलकर किया है। यह फिल्म 29 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Pathaan: अब छोटे पर्दे पर झूमने को तैयार ‘पठान’, वर्ल्ड टीवी प्रीमियर से पहले शाहरुख का फैंस के लिए खास संदेश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed