सुशांत सिंह राजपूत एक ऐसा नाम है, जो बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। जब-जब अभिनेता का नाम लिया जाता है, तब-तब इंडस्ट्री में हलचल बढ़ जाती है। बीते दिन यानि 14 जून को तीन साल पहले अभिनेता का निधन हो गया था। जिसके बाद उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है। अभिनेता के फैंस अक्सर सोशल मीडिया पर उनके नाम को ट्रेंड कराने में लगे रहते हैं। सुशांत मामले में अभी भी कार्रवाई चल रही है और उनके प्रसंशक न्याय की आस में बैठे हैं। इसी क्रम में इस केस से जुड़े वकील विकास सिंह ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है।
Sushant Singh Rajput: 'सीबीआई SSR केस को स्लो डेथ देना चाहती है', सुशांत के वकील का चौंकाने वाला खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत के निधन के बाद सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में यह सुझाव दिया है कि अभिनेता की मौत आत्महत्या थी। हालांकि 3 साल के बावजूद इस मामले में कोई भी ठोस सबूत प्रस्तुत नहीं कर पाई है। सुशांत सिंह राजपूत का परिवार ने इस मामले में लगातार अपनी लड़ाई लड़ रहा है। वहीं मामले के वकील विकास सिंह का दावा है कि मुंबई पुलिस ने पहले ही मामला खराब कर दिया था।
इसे भी पढ़ें- Suraiya: फिल्मों में दिलीप कुमार के साथ कभी नहीं बनी सुरैया की जोड़ी, इस एक सीन ने पैदा कर दी दोनों के बीच दरार
पिछले साल अस्पताल के टीम मेंबर ने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर हुआ था। इसके बाद सभी शॉक रह गए थे। अभिनेता की बहन और शेखर सुमन जैसे अभिनेता लगातार इस मामले की दोबारा जांच की मांग कर रहे हैं। अब वकील विकास सिंह ने एक बातचीत के दौरान कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के केस को सीबीआई स्लो डेथ देना चाहती है।
वकील विकास सिंह के इस खुलासे ने सभी को हैरत में डाल दिया है। जब उनसे परिवार की वर्तमान स्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, परिवार के पास कुछ नहीं है। यह सब अब जांच एजेंसियों के हाथ में है। मुंबई पुलिस ने पहले ही मामले को खराब कर दिया था।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष रूप कुमार शाह जोकि अभिनेता की ऑटोप्सी टीम में अस्पताल में मौजूद थे, उन्होंने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर किया गया है। शेखर सुमन और अभिनेता की बहन ने इस दावे के बाद सीबीआई से मामले की पुनः जांच का निवेदन किया। इस मामले में एक आरटीआई भी फाइल की गई है हालांकि, सीबीआई ने कोई भी सूचना देने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि अभी जांच जारी है।