फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suraiya: फिल्मों में दिलीप कुमार के साथ कभी नहीं बनी सुरैया की जोड़ी, इस एक सीन ने पैदा कर दी दोनों के बीच दरार

Thu, 15 Jun 2023 09:10 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 15 Jun 2023 09:10 AM IST
विज्ञापन
Suraiya Jamal Sheikh birth anniversary know unknown facts about actress why she not worked with dilip kumar
दिलीप कुमार और सुरैया - फोटो : अमर उजाला

सुरैया हिंदी सिनेमा की एक ऐसी अभिनेत्री थीं, जिनके साथ काम करने लिए इंडस्ट्री के हर एक प्रोडूसर और अभिनेता तरसते थे। उनकी चांद जैसी खूबसूरती ने सभी को मदहोश कर दिया था। उनकी दमदार अदाकारी के साथ-साथ लोग उनकी खूबसूरती के कायल हो गए थे। सुरैया बेहतरीन अदाकारा के साथ साथ एक अच्छी गायिका भी थीं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्मों के साथ साथ सदाबहार गाने भी दिए हैं। आज सुरैया के जन्मदिवस के मौके पर चलिए जानते हैं अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़ा एक खास किस्सा...

Suraiya Jamal Sheikh birth anniversary know unknown facts about actress why she not worked with dilip kumar
सुरैया-देवानंद - फोटो : सोशल मीडिया

अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस सुरैया का जन्म 15 जून 1929 को लाहौर में हुआ था। उनका पूरा नाम सुरैया जमाल शेख था। जब वह एक साल की थीं, तब उनका परिवार मुंबई आ गया और अभिनेत्री की शुरुआती पढ़ाई मुंबई में ही हुई। अभिनेत्री ने जब अभिनय की दुनिया में कदम रखा तो तहलका मचा दिया। सुरैया ने अपना एक्टिंग डेब्यू बचपन में ही एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर किया था। फिल्म 'मैडम फैशन' 1936 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन जद्दनबाई हुसैन ने किया था। साल 1943 में आई फिल्म ‘इशारा’ ने उन्हें रातोंरात फिल्म स्टार बना दिया। इस फिल्म में सुरैया को अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के साथ बतौर लीड हीरोइन काम करने का मौका मिला।

Suraiya Jamal Sheikh birth anniversary know unknown facts about actress why she not worked with dilip kumar
सुरैया - फोटो : सोशल मीडिया

सुरैया की अदाकारी और गायिकी दोनों के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में खूब थे और दूसरी तरफ उनकी कातिलाना खूबसूरती, जिसे देखने के लिए लोग कई घंटे इंतजार किया करते थे। मुंबई में मरीन ड्राइव के पास उनके घर ‘कृष्णा महल’ के बाहर उनके फैंस की लाइन लगी रहती थी। कभी-कभी तो मामला यहां तक पहुंच जाता कि भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ता था। उनकी खूबसूरती के कायल तो कई बड़े फिल्म अभिनेता भी रहे, जिनमें से एक थे दिलीप कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suraiya Jamal Sheikh birth anniversary know unknown facts about actress why she not worked with dilip kumar
सुरैया - फोटो : Social media

लगभग हर बड़े स्टार्स के साथ उन्होंने फिल्में कीं। कई स्टार्स चाहते थे कि सुरैया के साथ वे फिल्मों में काम करें। उन्हीं में से एक थे दिलीप कुमार, जो सुरैया की खूबसूरती को देख उनके दीवाने हो गए थे और उनके साथ फिल्में करने की तमन्ना रखते थे। दिलीप को सुरैया के साथ फिल्म में काम करने का मौका भी मिला, लेकिन उनकी एक हरकत के कारण सब बिगड़ गया। न कभी वह फिल्म पूरी हुई और न ही कभी दोनों किसी और फिल्म के लिए एक साथ दिखे।

 

विज्ञापन
Suraiya Jamal Sheikh birth anniversary know unknown facts about actress why she not worked with dilip kumar
सुरैया - फोटो : Social media

दरअसल, दिलीप कुमार ने अपने दोस्त निर्देशक के आसिफ से उन दोनों को लेकर एक फिल्म बनाने के लिए कहा। फिर, के आसिफ ने सुरैया और दिलीप को लेकर 'जानवर' शीर्षक से फिल्म का एलान कर दिया। शूटिंग शुरू हुई। फिल्म का एक सीन था, जिसमें सुरैया के पैर पर सांप काट लेता है और दिलीप को उनके पैरों को चूसकर सांप का जहर निकालना होता है। यह सीन पहली ही बार में पूरी अच्छी तरह से शूट हो चुका था, बावजूद इस सीन को चार से पांच दिनों तक लगातार शूट किया जाने लगा। एक दिन सुरैया समझ गईं कि दिलीप की मंशा ठीक नहीं है और इसमें निर्देशक भी उनके साथ हैं। अगले दिन जब फिर इस सीन की शूटिंग शुरू हुई तो सुरैया ने अपना पैर खींच लिया और दिलीप को भला-बुरा कह डाला और गुस्से में सेट छोड़ कर आ गईं। फिर, वह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। इसके बाद सुरैया ने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया, लेकिन दिलीप कुमार के साथ एक भी फिल्म नहीं की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed