{"_id":"641f046767220bfb0f0f05a1","slug":"bollywood-stars-who-get-married-to-their-fans-from-shilpa-shetty-to-aamir-khan-2023-03-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोचक: इन सितारों ने अपने ही फैन से रचा ली शादी, लिस्ट में शिल्पा शेट्टी से लेकर आमिर खान तक शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रोचक: इन सितारों ने अपने ही फैन से रचा ली शादी, लिस्ट में शिल्पा शेट्टी से लेकर आमिर खान तक शामिल
बॉलीवुड सितारों ने रुढ़िवादी समाज के तौर-तरीकों को पीछे छोड़ते हुए अपने शर्तों पर जिंदगी जी है। कोई सितारा 40 के बाद शादी रचाकर नया उदाहरण पेश करता है, तो कोई एक्ट्रेस शादी से पहले ही प्रेग्नेंट होकर लोगों से इसके बारे में बात करती नजर आती है। जहां कुछ अभिनेत्री बेहद कम उम्र में ही मां बन गई हैं, तो वहीं कुछ ने अपने एग्स फ्रीज करा लिए हैं। इतना ही नहीं इंडस्ट्री में कुछ जाने-माने सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने फैन को पति या पत्नी के रूप में चुना है। इन सेलिब्रिटीज की लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है, आइए गौर फरमा लेते हैं-
2 of 6
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की खूबसूरत डीवा शिल्पा शेट्टी 47 की उम्र में भी अपनी फिटनेस और खूबसूरती से लोगों को प्रेरित करती नजर आती हैं। एक्ट्रेस की अदाओं की दुनिया दीवानी है। वहीं, आपको जानकर हैरानी होगी की शिल्पा के पति राज कुंद्रा एक समय पर उनके बड़े फैन थे। दोनों की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी। उस वक्त शिल्पा एक परफ्यूम ब्रांड को प्रमोट के सिलसिले में वहां गई थीं। वहीं, राज ने इसके प्रमोशन में शिल्पा की खूब मदद की। फिर क्या था, दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और इन्होंने साल 2009 में शादी कर ली। कपल के दो बच्चे भी हैं।
3 of 6
आमिर खान-किरण राव
- फोटो : सोशल मीडिया
शोभा कपूर ब्रिटिश एयरवेज में एयर होस्टेस थीं। शोभा, हमेशा से ही जितेंद्र को अपने पति के रूप में देखने के ख्वाब बुना करती थीं। जितेंद्र उन दिनों (1966) के दौरान इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे थे और शोभा 1972 तक उनकी गर्लफ्रेंड रहीं। दोनों ने साल 1974 में शादी रचा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
डिंपल कपाड़िया-राजेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
डिंपल कपाड़िया महज 16 साल की थीं जब उन्हें राजेश खन्ना से प्यार हुआ। दोनों ने साल 1973 में शादी रचाई। डिंपल और राजेश की उम्र में 15 साल का बड़ा फासला है। यह जोड़ी साल 1973 में शादी के बंधन में बंधी। हालांकि, 9 साल बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। अलग होने के बाद भी डिंपल उस वक्त वहां मौजूद थीं, जब राजेश ने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
5 of 6
विवेक ओबरॉय-प्रियंका अल्वा
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक ओबरॉय ने प्रियंका अल्वा से शादी की। प्रियंका ने विवेक का साथ उस वक्त दिया, जब वह ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप का दर्द झेल रहे थे। वैसे तो यह जोड़ी अपने मां-बाप के बदौलत मिली, लेकिन दोनों को मिलते ही प्यार हो गया। फैमिली फ्रेंड होने के बाद भी प्रियंका काफी पहले से विवेक को पसंद करती थीं। यह पसंद आगे चलकर और गहराता गया और दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।