पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Childs: इन बॉलीवुड एक्टर्स ने परिवार नियोजन को रखा ताक पर, कोई चार तो कोई है छह बच्चों का पिता

Wed, 26 Jul 2023 06:14 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 26 Jul 2023 06:14 PM IST
सार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे एक्टर हैं, जो एक नहीं, दो नहीं बल्कि चार से छह बच्चों के पिता हैं। आइए इन स्टार्स की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं। 

विज्ञापन
Bollywood Stars Who Have Four Children from Arjun Rampal Dharmendra to Saif Ali Khan
सितारों के बच्चे - फोटो : अमर उजाला

बढ़ती आबादी हर देश की एक बड़ी समस्या बन गई है। इससे अर्थव्यवस्था पर भी खासा असर पड़ रहा है। वहीं, भारत ने तो आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। इसी को देखते हुए सरकार ने परिवार नियोजन 'हम दो हमारे दो' की योजना शुरू की थी। हालांकि, अब तक भी इस पर हर कोई पूरी तरह अमल नहीं कर रहा है। न सिर्फ आम लोग बल्कि मनोरंजन जगत के सितारे भी बच्चों के मामले में इस योजना को अनदेखा करते नजर आ रहे हैं। इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर हैं, जो एक नहीं दो नहीं, बल्कि चार से छह बच्चों के पिता हैं। इस लिस्ट में कई नामचीन हस्तियों के नाम शामिल है। तो आइए जान लेते हैं, इन स्टार्स और इनके बच्चों के बारे में-

Bollywood Stars Who Have Four Children from Arjun Rampal Dharmendra to Saif Ali Khan
अर्जुन रामपाल की फैमिली - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर अर्जुन रामपाल 50 की उम्र में भी अपनी फिटनेस से यंगस्टर्स को कड़ी टक्कर देते नजर आते हैं। एक्टर ने बीते दिन अपने चौथे बच्चे का वेलकम किया है। दरअसल, अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने दूसरी बार भी एक बेटे को जन्म दिया है। इससे पहले गैब्रिएला ने वर्ष 2019 में एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम अरिक है। वहीं, अर्जुन रामपाल की एक्स वाइफ से उनकी दो बेटियां माहिरा और मायरा हैं। इस तरह अर्जुन चौथी बार पिता बन गए हैं। 

Bollywood Stars Who Have Four Children from Arjun Rampal Dharmendra to Saif Ali Khan
सलीम खान की फैमिली - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर स्क्रीन राइटर सलीम खान ने भी दो शादियां कीं। पहली पत्नी सलमा खान को तलाक दिए बिना ही सलीम ने हेलन से निकाह किया। सलमा से सलीम के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटे सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान समेत एक बेटी अलवीरा खान शामिल हैं। स्क्रीन राइटर के तीनों बेटे फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं, जबकि उनकी बेटी पर्दे और शोबिज की चकाचौंध से दूर रहती हैं। 

Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना ने मां के साथ साझा की अनदेखी तस्वीर, खुद को बताया डिंपल कपाड़िया का बॉडी गार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Have Four Children from Arjun Rampal Dharmendra to Saif Ali Khan
बोनी कपूर की फैमिली - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने भी दो शादियां कीं। 1996 में पहली पत्नी मोना कपूर को तलाक दिए बिना ही बोनी ने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी से दूसरी शादी रचाई थी। बोनी के मोना कपूर से दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। वहीं, श्रीदेवी से दो बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हैं। बोनी की दोनों ही पत्नियां दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। 

Sonu Sood: पंजाब बाढ़ प्रभावितों के लिए सोनू सूद ने शुरू की 'हेल्पलाइन', खास संदेश साझा कर बंधाया ढांढस

विज्ञापन
Bollywood Stars Who Have Four Children from Arjun Rampal Dharmendra to Saif Ali Khan
सैफ अली खान की फैमिली - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर, सैफ अली खान की दूसरी पत्नी हैं। इस चहेते कपल के दो बेटे तैमूर और जेह अली खान हैं। वहीं, सैफ ने पहली शादी अमृता सिंह से की थी, जिससे उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। सारा फिल्मों में एक्टिव हैं, और इब्राहिम पर्दे से दूर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed