पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आर्थिक तंगी के कारण तीन साल की उम्र में सरोज ने शुरू किया काम, कहलाईं बॉलीवुड की 'मदर ऑफ कोरियोग्राफर'

Thu, 02 Jul 2026 04:47 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Thu, 02 Jul 2026 04:47 PM IST
सार

Saroj Khan Death Anniversary: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की 3 जुलाई को पुण्यतिथि है। सरोज ने अपने करियर में कई उतार चढ़ाव देखें, लेकिन उन्होंने कभी भी मुश्किलों के आगे हार नहीं मानी।  

विज्ञापन
Saroj Khan Death Anniversary career and famous songs dance choreographer who taught madhuri to urmila
सरोज खान - फोटो : अमर उजाला

सरोज खान बॉलीवुड की एक ऐसी मशहूर कोरियोग्राफर थीं, जिन्होंने अपनी मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया। उनका जीवन मुश्किलों से भरा था, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। बहुत छोटी उम्र से फिल्मों में डांसर के रूप में काम शुरू करके वह एक ऐसी कोरियोग्राफर बनीं, जिनके इशारों पर बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स नाचते थे।

Saroj Khan Death Anniversary career and famous songs dance choreographer who taught madhuri to urmila
सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

बचपन और शुरुआती मुश्किलें
सरोज खान का जन्म 22 नवंबर 1948 को हुआ था। घर की आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने सिर्फ 3 साल की उम्र में बाल कलाकार के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। कुछ समय बाद उन्हें बाल कलाकार के रूप में काम मिलना बंद हो गया।

इसके बाद उन्होंने हार नहीं मानी और बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम करना शुरू किया। उन्हें पहला बड़ा मौका फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर मिला।

Saroj Khan Death Anniversary career and famous songs dance choreographer who taught madhuri to urmila
सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

कोरियोग्राफर के रूप में सफलता
साल 1974 में आई फिल्म 'गीता मेरा नाम' से सरोज खान ने बतौर कोरियोग्राफर अपने करियर की शुरुआत की थी। उनके कोरियोग्राफ किए गए कई गाने दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं। इस लिस्ट में फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का गाना 'हवा हवाई', फिल्म 'तेजाब' का 'एक दो तीन', फिल्म 'बेटा' का 'धक धक करने लगा' और फिल्म 'देवदास' का 'डोला रे डोला' जैसे कई गाने शामिल हैं।

इन गानों में सरोज सिर्फ डांस स्टेप्स नहीं सिखाती थीं, बल्कि डांस के जरिए एक कहानी और भावनाएं बयां करती थीं। सरोज ने अपने करियर में श्रीदेवी से लेकर माधुरी दीक्षित, रेखा, उर्मिला और ऐश्वर्या राय जैसी कई बड़ी अभिनेत्रियों के लिए डांस कोरियोग्राफ किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saroj Khan Death Anniversary career and famous songs dance choreographer who taught madhuri to urmila
सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

सरोज खान का करियर
उनका करियर 40 साल से भी ज्यादा लंबा रहा, जिसमें उन्होंने सैकड़ों फिल्मों के लिए काम किया और कई नेशनल और फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते। बाद में वह 'नच बलिए' और 'झलक दिखला जा' जैसे टीवी शोज में जज के रूप में भी नजर आईं।

विज्ञापन
Saroj Khan Death Anniversary career and famous songs dance choreographer who taught madhuri to urmila
सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

निजी जिंदगी और निधन
सरोज खान की निजी जिंदगी भी आसान नहीं थी। महज 13 साल की उम्र में उनकी शादी खुद से 30 साल बड़े सोहनलाल से हो गई थी, जो पहले से शादीशुदा थे। इस शादी से उनके तीन बच्चे हुए, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। इसके बाद सरोज खान ने सरदार रोशन खान से शादी की।

3 जुलाई 2020 को सरोज खान का निधन हो गया। भले ही आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके सिखाए गए गानों पर शानदार डांस हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed