हिंदी सिनेमा में बहुत से कलाकार हैं जो लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाने में कामयाब हुए हैं पर कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो अपने करियर में हिट फिल्म देने के बावजूद आज गुमनामी में हैं। आज हम आपको ऐसे ही कई स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं कि जिन्होंने डेब्यू फिल्म से ही खुद को साबित किया लेकिन अब साइड एक्टर बन चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये स्टार्स...
डेब्यू फिल्म से रातों-रात हिट हुए ये सितारे, बाद में हुए फ्लॉप तो मजबूरी में करने लगे साइड रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिमी सेन
रिमी सेन का नाम उन अभिनेत्रियों में शामिल है जिसके लिए बॉलीवुड अभिनेता पागल रहते थे। पागल असल जिंदगी में नहीं बल्कि फिल्मों में। कभी इन फिल्मों से हिट हुईं रिमी आज इंडस्ट्री से दूर हैं। रिमी ने अभी शादी नहीं की है। रिमी ने खुद एक्टिंग से तौबा कर ली है।
मधु
'फूल और कांटे' से वीरू देवगन के बेटे अजय देवगन ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ मधु नजर आईं थीं। मधु हेमा मालिनी की भतीजी और जूही चावला की भाभी हैं। मधु ने बॉलीवुड के अलावा मलयालम, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। लेकिन मधु को पहचान फूल और कांटे से मिली। फूल और कांटे के अलावा मधु को मणिरत्नम की फिल्म रोजा के लिए भी जाना जाता है।
डिनो मोरिया
डिनो मोरिया ने 1999 में आई फिल्म प्यार में कभी-कभी से अपने फिल्मों का सफर शुरू किया। इसके बाद वह साल 2002 में सुपरहिट फिल्म राज में नजर आए। लेकिन इसके बाद उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी। फिर वह कई फिल्मों सपोर्टिंग रोल में ही नजर आए।
तुषार कपूर
तुषार ने फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था लेकिन तुषार कभी अपने पिता जितेंद्र की तरह स्टारडम हासिल नहीं कर पाए। तुषार को बहुत कम फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेता देखा गया। लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के चलते अब तुषार कपूर फिल्मों में साइड रोल करते दिखाई देते हैं।