बॉलीवुड में हर तरह के कलाकार देखने को मिलेंगे। कुछ ऐसे हैं जिन्होंने कम उम्र में ही इंडस्ट्री में अपने कदम रखे वहीं कई ऐसे भी हैं जो ऊंची डिग्रियां हासिल करने के बाद एक्टिंग की दुनिया में आए। इस रिपोर्ट के माध्यम से आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री का रुख कर लिया। आइए डालते हैं एक नजर ...
बॉलीवुड: इंजीनियर हैं इंडस्ट्री के ये चमकते सितारे, पढ़ाई बीच में छोड़ करने लगे एक्टिंग
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत बचपन से ही पढ़ने में आगे थे। उन्होंने AIEEE (ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम) में सातवीं रैंक हासिल की थी। वहीं दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी से मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की बावजूद इसके उन्होंने अपना करियर अभिनय की दुनिया में बनाना लाजिमी समझा। भले ही आज वो हमारे बीच नहीं है लेकिन सभी के दिल में उनके लिए एक अलग ही जगह है।
विक्की कौशल
विक्की ने राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से टेलिकम्यूनिकेशंस में इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। हालांकि डिग्री लेने के बाद वह बॉलीवुड में आ गए और अनुराग कश्यप के असिस्टेंट बन गए। लेकिन फिल्म 'मसान' में मौका मिलने के बाद विक्की ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वो किसी भी पहचान के मौहताज नहीं हैं।
तापसी पन्नू
तापसी ने दिल्ली के गुरु तेगबहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी। इसके बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखा। एक से एक बेहतरीन फिल्में देने वाली तापसी एक कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हैं। उन्हें एक कंपनी में नौकरी भी मिल चुकी थी लेकिन इसके कुछ महीनों बाद ही उन्होंने मॉडलिंग शुरु कर दी।
कृति सैनन
कृति सैनन के पास भी इंजीनियरिंग की डिग्री है। कृति ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन में बीटेक की डिग्री ली है। फिल्म 'हीरोपंती' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली कृति सेनन ने जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा, उत्तर प्रदेश से इंजीनियर की पढ़ाई की है।
