Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood Stars who love Homemade Food Deepika Padukone Shahrukh Khan Priyanka Chopra Ranbir Kapoor
{"_id":"67224aa82f016aa021027dfd","slug":"bollywood-stars-who-love-homemade-food-deepika-padukone-shahrukh-khan-priyanka-chopra-ranbir-kapoor-2024-10-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebrities Love Food: घर के खाने को पसंद करते हैं ये बॉलीवुड सितारे, जानें इन स्टार्स का पसंदीदा फूड","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Celebrities Love Food: घर के खाने को पसंद करते हैं ये बॉलीवुड सितारे, जानें इन स्टार्स का पसंदीदा फूड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 30 Oct 2024 08:53 PM IST
सार
Celebrities Love Food: बॉलीवुड सेलेब्स जितना अपने आपको फिट रखने के लिए जिम, योगा और एक्सरसाइज करते हैं, उतना ही वो खाने के भी शौकीन हैं, लेकिन उन्हें चाईनीज, इटैलियन और फास्ट फूड बाहर का नहीं बल्कि घर का बना खाना पसंद करते हैं। आइए आपको बताते हैं कौन से स्टार को कौन से फूड सबसे ज्यादा पसंद है।
विज्ञापन
1 of 6
घर के खाने को पसंद करते हैं ये बॉलीवुड सितारे
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड सेलेब्स को अपने घर का बना दाल चावल, समोसे से लेकर चिकन भी पसंद आता है। वह बाहर के खाने से अक्सर परहेज करते हैं। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर जैसे कई स्टार्स शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं इन स्टार्स का पसंदीदा खाना कौन सा है।
दीपिका पादुकोण
सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की। दीपिका वैसे तो अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं लेकिन जब खाने की बात आती है तो दीपिका डाइटिंग भूलकर सब कुछ घर का बना खाना पसंद करती हैं। लेकिन एक चीज जो दीपिका को सबसे ज्यादा पसंद है वह है साउथ इंडियन खाना। दीपिका को साउथ इंडियन खाना काफी पसंद है। उनका फेवरेट फूड रसम और राइस है। यह चावल से बनी आंध्र प्रदेश की फेमस डिश है।
3 of 6
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख खान
अब बात करते हैं बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान की। वैसे तो शाहरुख 59 साल के हो चुके हैं और जल्द ही 2 नवंबर को किंग खान का जन्मदिन भी आने वाला है। ऐसे में आज बताते है कि उन्हें खाने में क्या पसंद है। किंग को खाने में घर का बना खाना दाल और चावल पसंद है। शाहरुख जल्द ही अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म किंग में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@ranbir_kapoooor
रणबीर कपूर
अब बात करते हैं एनिमल फेम एक्टर रणबीर कपूर की। रणबीर इन दिनों अपनी फिल्म रामायण को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हमेशा फिट रहने वाले रणबीर भी बाकी स्टार्स की तरह ही खाने के शौकीन हैं। क्या आप ये जानते हैं कि रणबीर का फेवरेट फूड क्या है। रणबीर कपूर को घर के बने दाल चावल और चिकन करी पसंद है। रणबीर रामायण के अलावा लव एंड वॉर में भी नजर आएंगे।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड और बॉलीवुड में सभी की पसंदीदा अभिनेत्री हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज सिटाडेल 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन क्या आपको पता है इतनी फिट रहने वाली प्रियंका को खाने में क्या पसंद है। देसी गर्ल प्रियंका को खाने में सबसे ज्यादा पोहा, इडली और डोसा खाना काफी पसंद है।
Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा ने रणबीर कपूर की इस फिल्म को करने से कर दिया था साफ इनकार, बोलीं- इम्तियाज अली..
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।