Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Sohail khan ex wife Seema Sajdeh talked about worries about her childrens safety amid threats to Salman Khan
{"_id":"67224c2132f77b77930bb05c","slug":"sohail-khan-ex-wife-seema-sajdeh-talked-about-worries-about-her-childrens-safety-amid-threats-to-salman-khan-2024-10-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Seema Sajdeh: क्या मैं सिर्फ किसी की पत्नी बनने के लिए इस धरती पर आई हूं'? जब सोहेल की एक्स-वाइफ ने किया सवाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Seema Sajdeh: क्या मैं सिर्फ किसी की पत्नी बनने के लिए इस धरती पर आई हूं'? जब सोहेल की एक्स-वाइफ ने किया सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 30 Oct 2024 08:45 PM IST
सार
Sohail Khan-Seema Sajdeh: अभिनेता सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई की तरफ से कथित रूप से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसका असर उनके परिवार के सदस्यों पर भी है। हाल ही में सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह ने इस बारे में बात की है।
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान-सीमा सजदेह
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता और फिल्म निर्माता सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'फैबुलस लाइव्स बनाम बॉलीवुड वाइव्स' के सीजन 3 में नजर आ रही हैं। सीमा सजदेह इस दौरान अलग-अलग इंटरव्यू में भी अपनी जिंदगी को लेकर कई खुलासे करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर हो रही चिंताओं पर भी बात की। सलमान खान को कथित रूप से मिल रहीं जान से मारने की धमकियों के बाद अपने बच्चों को लेकर सीमा की चिंता भी बढ़ गई हैं।
2 of 5
सीमा सजदेह
- फोटो : इंस्टाग्राम @seemakiransajdeh
सोहेल और खान फैमिली के साथ है अच्छा रिश्ता
हाल ही में सीमा सजदेह ने सलमान खान को मिल रही धमकियों के बीच अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की। इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू के दौरान सीमा सजदेह ने कहा, 'जब हमने शो द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स के पहले सीजन की शूटिंग शुरू की थी, तब मैं और सोहेल शादीशुदा जिंदगी में थे। मेरे उनसे दो खूबसूरत बच्चे हैं। सोहेल और खान फैमिली के सदस्यों के साथ यह बंधन हमेशा रहेगा'। सीमा सजदेह ने कहा कि सोहेल से तलाक हो जाने और अपनी-अपनी जिंदगियों में आगे बढ़ जाने के बाद भी वे अच्छी बॉन्डिंग साझा करते रहेंगे।
3 of 5
सीमा सजदेह
- फोटो : इंस्टाग्राम @seemakiransajdeh
सुरक्षा को लेकर हुई चिंता
सीमा ने आगे बच्चों की सुरक्षा को लेकर कहा, 'जब सलमान खान को मिल रहीं जान से मारने की धमकियों के बारे में खबरें आ रही थीं, तो मैं अपने बच्चों के लिए चिंतित थी। ईमानदारी से कहूं तो इससे भी ज्यादा बाकी सभी लोगों के लिए भी ये चिंता थी। यह आपके लिए भी चिंता का विषय हो सकता है, क्योंकि दिन के अंत में आप सभी की सुरक्षा के बारे में चिंतित होते हैं'।
Rajaram Title Track: दिवाली के अवसर पर खेसारी लाल का तोहफा, आगामी फिल्म 'राजाराम' का टाइटल ट्रैक रिलीज
2022 में हुआ सीमा-सोहेल का तलाक
सीमा सजदेह और सोहेल खान का तलाक साल 2022 में हो गया। सीमा और सोहेल के दो बच्चे- निरवान और योहान हैं। इनकी परवरिश दोनों मिलकर कर रहे हैं। बात करें सलमान खान की तो वे इन दिनों बिग बॉस 18 को होस्ट कर रहे हैं। वे 1 नवंबर को रिलीज हो रही अजय देवगन की फिल्म सिंघम 3 में नजर आएंगे।
Rishab Shetty: ‘कांतारा’ से मारी बाजी, अब ‘जय हनुमान’ में ऋषभ शेट्टी दिखाएंगे जलवा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।