फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Serial Killer Movies: सीरियल किलर बन इन सितारों ने दर्शकों को खूब डराया, लिस्ट के नाम कर देंगे हैरान

Sat, 03 Feb 2024 10:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 03 Feb 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Played Serial Killer Roles Ashutosh Rana Riteish Deshmukh Nawazuddin Siddiqui
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

सीरियल किलिंग, सस्पेंस और अपराध की दुनिया भारतीय सिनेमा के पसंंदीदा विषय रहे हैं। सिलसिलेवार तरीके से हत्याएं  और उससे जुड़े रहस्यों को फिल्म इंडस्ट्री के कई निर्देशकों ने उम्दा अभिनेताओं के साथ मिलकर बखूबी बड़े पर्दे पर दिखाया है। आज हम आपको हिंदी सिनेमा के कुछ ऐसे कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सीरियल किलर की भूमिका निभाकर लोगों के दिलों में डर पैदा कर दिया।


Ileana D'Cruz: इलियाना डिक्रूज को थी बेटी की चाहत, डिलीवरी से पहले सोच रखे थे कई नाम, अभिनेत्री का खुलासा

Bollywood Stars Who Played Serial Killer Roles Ashutosh Rana Riteish Deshmukh Nawazuddin Siddiqui
संघर्ष - फोटो : सोशल मीडिया
संघर्ष-आशुतोष राणा 

इस लिस्ट में पहले नंबर पर संघर्ष को रखा जा सकता है। फिल्म का निर्देशन तनुजा चंद्रा ने किया था। इसमें अक्षय कुमार के साथ प्रीति जिंटा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं, फिल्म में आशुतोष राणा नेगेटिव रोल में थे। सीरियल किलर की भूमिका में आशुतोष ने ऐसा अभिनय किया था कि फिल्म देखकर लोगों के रोंगेट खड़े हो गए थे।

Bollywood Stars Who Played Serial Killer Roles Ashutosh Rana Riteish Deshmukh Nawazuddin Siddiqui
एक विलेन - फोटो : सोशल मीडिया
एक विलेन-रितेश देशमुख 

साल 2014 में रिलीज हुई एक विलेन में सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर लीड रोल में थे। फिल्म में रितेश देशमुख ने नकारात्मक भूमिका निभाई थी। यह पहला मौका था जब रितेश किसी बॉलीवुड फिल्म में नेगेटिव रोल में थे। फिल्म में वे एक सीरियल किलर के रूप में दिखे थे। लोगों को उनकी अदाकारी काफी पसंद आई थी।  मोहित सूरी के निर्देशन मे बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Played Serial Killer Roles Ashutosh Rana Riteish Deshmukh Nawazuddin Siddiqui
मर्दानी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
मर्दानी 2-विशाल जेठवा

अभिनेता विशाल जेठवा ने बहुत कम समय में अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। फिल्म मर्दानी 2 में विशाल ने सीरियल किलर का रोल निभाया था। उनकी अदाकारी ने दर्शकों पर गहरा प्रभाव डाला था। रानी मुखर्जी अभिनीत यह फिल्म टिकट खिड़की पर हिट साबित हुई थी।

विज्ञापन
Bollywood Stars Who Played Serial Killer Roles Ashutosh Rana Riteish Deshmukh Nawazuddin Siddiqui
रमन राघव 2.0 - फोटो : सोशल मीडिया
रमन राघव 2.0- नवाजुद्दीन सिद्दीकी

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे उम्दा कलाकारों में नवाजुद्दीन का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। गैंग्स ऑफ वसेपुर के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। फिल्म रमन राघव 2.0 में सीरियल किलर बनकर नवाज ने अपने अभिनय से सभी को चौंका दिया था। फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल भी नजर आए थे।
Poonam Pandey: पूनम की मौत की वायरल खबर पर एक्स हसबैंड सैम की प्रतिक्रिया, बोले- जल्द ही कुछ...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed