फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: टीचर बनकर पर्दे पर छाए ये बॉलीवुड सितारे, फिल्मी स्टूडेंस के साथ फैंस को भी पढ़ाया जिंदगी का सबक

Fri, 12 May 2023 09:46 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 12 May 2023 09:46 PM IST
विज्ञापन
Bollywood stars who played teacher role in Film Shahrukh Khan Sushmita Sen Aamir Khan
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आना हर अभिनय प्रेमी का ख्वाब होता है। फिल्मी जगत में आकर अपने एक्टिंग का जादू बिखेरना उनका सबसे बड़ा सपना होता है। बॉलीवुड हो या साउथ इंडस्ट्री कुछ स्टार हर फिल्म में अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में बस जाते हैं। वहीं, बात करें बॉलीवुड फिल्मों की तो इस इंडस्ट्री में कुछ फिल्में ऐसी भी बनाई गई हैं जिनमें स्टार्स ने टीचर की जिंदगी जी है। आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने टीचर के किरदार में ऑडियंस का दिल जीता है। 

 

Bollywood stars who played teacher role in Film Shahrukh Khan Sushmita Sen Aamir Khan
फिल्म 'मोहब्बतें' - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान
इस लिस्ट में सबसे पहले बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान का नाम आता है। किंग खान वैसे तो रोमांटिक हीरो के लिए जाने जाते हैं, लेकिन फिल्म 'मोहब्बतें'  में म्यूजिक टीचर का किरदार निभा चुके हैं। इस फिल्म में शाहरुख स्टूडेंट्स को म्यूजिक के साथ-साथ प्यार का पाठ भी पढ़ाते नजर आए थे।

Bollywood stars who played teacher role in Film Shahrukh Khan Sushmita Sen Aamir Khan
तारे जमीन पर - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान 
इस लिस्ट में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान का नाम भी शुमार है। आमिर की फिल्म 'तारे जमीन पर' ने दर्शकों के बीच अच्छी खासी लोकप्रियता बटोरी थी। आपको बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख ने टीचर का किरदार निभाया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood stars who played teacher role in Film Shahrukh Khan Sushmita Sen Aamir Khan
'मैं हूं ना' 2 - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी खूबसूरती के साथ अपनी अदाकारी के लिए भी जानी जाती हैं। आपको बता दें कि सुष्मिता ने फिल्म 'मैं हूं ना' 2 में शाहरुख खान की ग्लैमर्स टीचर का किरदार निभाया था। आज भी दर्शक उनके इस किरदार को काफी पसंद करते हैं।

विज्ञापन
Bollywood stars who played teacher role in Film Shahrukh Khan Sushmita Sen Aamir Khan
'पाठशाला' - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर
सिनेमा जगत के कबीर सिंह यानी की शाहिद कपूर अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर फैंस के बीच अच्छी खासी लोकप्रियता बटोरते हैं। शाहिद ने फिल्म 'पाठशाला' में डांस टीचर राहुल उद्यावर का किरदार निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल तो नहीं कर पाई, लेकिन दर्शकों ने शहीद के किरदार को खूब सराहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed