बॉलीवुड कलाकार हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। कई बार वह अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा का विषय बनते हैं, तो कभी किसी के साथ अफेयर को लेकर या फिर उन फिल्मों से निकाले जाने को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। दरअसल, बॉलीवुड के कई कलाकार ऐसे हैं, जिन्हें फिल्मों से बिना कारण बताए निकाल दिया गया था। इस लिस्ट में कई कलाकार शामिल हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में।
Bollywood: बॉलीवुड के इन कलाकारों को रातोंरात निर्माताओं ने किया था फिल्म से बाहर, नाम जानकर हो जाएंगे दंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदा
90 के दशक के जाने माने कलाकार गोविंदा के आज भी लाखों फैंस हैं। उन्होंने बॉलीवुड में तमाम फिल्मों में काम किया है। साथ ही उन्होंने कई हिट फिल्में भी दी हैं। गोविंदा को फिल्म जग्गा जासूस के लिए ऑफर दिया गया था, इस फिल्म में एक्टर अभिनय करने वाले थे। हालांकि फिल्म में उनके किरदार को ही समाप्त कर दिया गया था, जिसके चलते काफी विवाद भी हुआ था। इस फिल्म में मुख्य किरदार में रणबीर कपूर थे, जिन्होंने बाद में गोविंदा से माफी भी मांगी थी। इन दिनों एक्टर फिल्मों से दूर चल रहे हैं।
Kapil Sharma: कपिल शर्मा की तरह उनकी मां भी हैं काफी मशहूर, कॉमेडी किंग ने सुनाया लंदन का दिलचस्प किस्सा
आलिया भट्ट
बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा आलिया भट्ट अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने अभी तक तमाम सुपरहिट फिल्में दी हैं। आलिया को भी फिल्म राब्ता से रिप्लेस कर दिया गया था, जिसके बाद कृति सेनन को इसमें कास्ट किया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक निर्माता ने उन्हें फिल्म से बाहर निकाल दिया था, इसके पीछे का कारण आलिया का व्यस्त शेड्यूल बताया जा रहा था।
Mrs Chatterjee Vs Norway: रानी मुखर्जी की फिल्म ने निकाला 'पठान' का दम, तोड़ दिया SRK का यह बड़ा रिकॉर्ड
तापसी पन्नू
तापसी पन्नू बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म पति पत्नी और वो में तापसी नजर आने वाली थी। हालांकि बाद में उनकी जगह भूमि पेडनेकर को कास्ट किया गया था। फिलहाल इसके पीछे की कोई वजह नहीं बताई गई थी।
कार्तिक आर्यन
एक्टर कार्तिक आर्यन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कार्तिक करण जौहर के साथ फिल्म दोस्ताना 2 में नजर आने वाले थे। जानकारी के मुताबिक कार्तिक और करण के बीच विवाद के कारण एक्टर को इस फिल्म से हाथ धोना पड़ा था। कार्तिक के फिल्म से बाहर निकाले जाने के बाद काफी विवाद हुआ था। फिल्म में कार्तिक और जान्हवी साथ काम करने वाले थे।