{"_id":"68ba93658f3d4ecea30dbd43","slug":"bollywood-stars-who-taught-as-real-life-teachers-from-sanya-malhotra-to-kiara-advani-anupam-kher-2025-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Teachers Day: किन बॉलीवुड स्टार्स ने रीयल लाइफ में टीचर्स बन बच्चों को दी शिक्षा, जानिए कौन-कौन हैं शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Teachers Day: किन बॉलीवुड स्टार्स ने रीयल लाइफ में टीचर्स बन बच्चों को दी शिक्षा, जानिए कौन-कौन हैं शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:28 PM IST
सार
Teachers Day Special: आज 5 सितंबर है, यानी टीचर्स डे। आज हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताएंगे, जो फिल्मों में आने से पहले असल जिंदगी में टीचर थे। जिन्होंने बच्चों को पढ़ाया और ट्रेनिंग दी। आइए जानते हैं उनके बारे में...
विज्ञापन
1 of 7
सान्या मल्होत्रा और कियारा आडवाणी
- फोटो : सोशल मीडिया
शिक्षक दिवस, शिक्षकों के सम्मान में मनाया जाता है। भारत में यह 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह परंपरा 1962 में शुरू हुई थी। जानिए बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में जो बतौर टीचर काम कर चुके हैं।
Trending Videos
2 of 7
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@anupampkher
अनुपम खेर
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर इन दिनों अपनी फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया है। लेकिन क्या आपको यह पता है कि अभिनेता होने के साथ ही अनुपम एक शिक्षक भी हैं। अभिनेता अनुपम खेर ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की है। अनुपम अपना एक्टिंग स्कूल चलाते हैं, जहां वे स्टूडेंट्स को एक्टिंग सिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
चंद्रचूड़ सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @imchandrachursingh
चंद्रचूड़ सिंह
चंद्रचूड़ सिंह ने अपना करियर ‘तेरे मेरे सपने’ से शुरू किया। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘माचिस’ से पहचान मिली। उन्होंने ‘जोश’, ‘दाग: द फायर’, ‘क्या कहना’ और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में काम किया। काफी समय के ब्रेक के बाद उन्होंने वेब सीरीज ‘आर्या’ से वापसी की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टिंग करने से पहले चंद्रचूड़ सिंह देहरादून में म्यूजिक टीचर थे। वहां उन्होंने बच्चों को संगीत सिखाया।
सान्या मल्होत्रा
सान्या मल्होत्रा ने 2016 में फिल्म 'दंगल' से अपने करियर की शुरुआत की। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने 'बधाई हो', 'लूडो', और 'जवान' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। बहरहाल, सान्या इन दिनों फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्टिंग शुरू करने से पहले सान्या दिल्ली के एक स्कूल में डांस टीचर थीं।
नंदिता दास
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नंदिता दास ने 10 भाषाओं में 40 फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने 'फिराक', 'मंटो' और 'ज्विगातो' का निर्देशन किया है। नंदिता दास को हमेशा से पढ़ाई और थिएटर में रुचि थी। बॉलीवुड में आने से पहले वे आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में पार्ट टाइम टीचर के तौर पर काम किया करती थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।