सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bollywood Stars: हॉलीवुड फिल्मों के प्रस्ताव ठुकरा चुके हैं ये सितारे, सूची में शाहरुख से लेकर ऋतिक तक के नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 18 Nov 2024 12:55 AM IST
सार

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जो हॉलीवुड में काम कर चुके हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी मशहूर कलाकार हैं जो विदेशी फिल्म के प्रस्ताव को ठुकरा भी चुके हैं। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Bollywood Stars Who Turned Down Hollywood Film Offers Madhuri Dixit Nana Patekar Hrithik Roshan Akshay Kumar
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला

माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। 90 के दशक से लेकर अब तक वह अपने अभिनय का जादू फैंस पर चला रही हैं। 1 नवंबर को उनकी फिल्म भूल भुलैया 3 रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। हाल ही में अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि जब बॉलीवुड के अन्य सितारों ने कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट किए तो उन्हें भी कुछ ऑफर मिले। हालांकि, उन्होंने अपनी दूसरी गर्भावस्था के कारण इसे अस्वीकार कर दिया था। माधुरी के अलावा बहुत से सितारे भी हॉलीवुड फिल्मों का प्रस्ताव ठुकरा चुके हैं। आइए जानते हैं...

Trending Videos
Bollywood Stars Who Turned Down Hollywood Film Offers Madhuri Dixit Nana Patekar Hrithik Roshan Akshay Kumar
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsrk
शाहरुख खान

शाहरुख खान को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का बादशाह भी कहा जाता है। वह देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी ज्यादा मशहूर हैं। किंग खान को ऑस्कर विजेता फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर का ऑफर मिला था। इस फिल्म में उन्हें केबीसी होस्ट की भूमिका निभानी थी। हालांकि, उन्होंने इसमें काम करने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Turned Down Hollywood Film Offers Madhuri Dixit Nana Patekar Hrithik Roshan Akshay Kumar
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय कुमार

इस सूची में अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से मशहूर अक्षय को उनके एक्शन और कॉमेडी की वजह से जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय को कथित तौर पर ड्वेन जॉनसन के साथ एक फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया था।

Bollywood Stars Who Turned Down Hollywood Film Offers Madhuri Dixit Nana Patekar Hrithik Roshan Akshay Kumar
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन को ग्रीक गॉड भी कहा जाता है। अपने लुक की वजह से वह हॉलीवुड सितारों को भी टक्कर देते हैं। ऋतिक रोशन को कथित तौर पर पिंक पैंथर में कास्ट करने का निर्माताओं ने विचार किया था। हालांकि, इस फिल्म को लेकर बात आगे नहीं बढ़ सकी थी।

विज्ञापन
Bollywood Stars Who Turned Down Hollywood Film Offers Madhuri Dixit Nana Patekar Hrithik Roshan Akshay Kumar
नाना पाटेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
नाना पाटेकर

नाना पाटेकर की गिनती भारत के शानदार अभिनेताओं में होती है। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें बॉडी ऑफ लाइज नाम की फिल्म की पेशकश की गई थी। हालांकि, उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया था, क्योंकि वह पर्दे पर आतंकवादी का किरदार नहीं निभाना चाहते थे।
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने ‘गुंडे’ की पुरानी यादों को किया साझा, प्रशंसकों को भाई कातिलाना अदाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed