फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars: अंतरंग सीन फिल्माने के दौरान इन सितारों ने खोया अपना आपा, सारी सीमाएं लांघ मचा दिया बवाल

Fri, 24 Nov 2023 04:35 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 24 Nov 2023 04:35 PM IST
सार

हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में बोल्ड सीन्स की भरमार देखने को मिली है। वहीं, कुछ सितारों के जरिए इन सीन्स को फिल्माए जाने के दौरान सीमाएं लांघने की जानकारी है। 

विज्ञापन
Bollywood Stars Who Uncontrolled While Giving Kissing Scene Ranveer Deepika Vinod Khanna Dimple Kapadia
सेलेब्स बोल्ड सीन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं, जिनमें बोल्ड सीन्स की भरमार देखने को मिली है। हर बार इन फिल्मों और इन सीन्स ने दर्शकों का खासा ध्यान आकर्षित किया है। भले ही विवाद में रहकर लेकिन इन फिल्मों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। हालांकि, पर्दे पर दिखने वाले इस इंटीमेट सीन को फिल्माने के पीछे काफी मेहनत लगती है। वहीं, कुछ सितारे कभी-कभी इन सीन्स को फिल्माने में इस कदर मशगूल हो गए कि उन पर निर्देशक के कट बोलने का भी कोई असर नहीं हुआ। इन स्टार्स ने कैमरा और कट सबकुछ इग्नोर कर अंतरंग सीन में खुद को इस कदर खो दिया कि बाद में इसकी जानकारी मात्र से तहलका मच गया। इस लिस्ट में कौन-कौन से सितारे शामिल हैं, चलिए जान लेते हैं- 

Bollywood Stars Who Uncontrolled While Giving Kissing Scene Ranveer Deepika Vinod Khanna Dimple Kapadia
राम लीला - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'राम लीला' में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के कई इंटीमेट सीन हैं। मूवी के गाने 'अंग लगा दे रे' में रणवीर-दीपिका की केमिस्ट्री ने हर किसी का खासा ध्यान आकर्षित किया। रिपोर्ट्स की मानें तो ‘गोलियों की रास लीला’ की शूटिंग के दौरान इंटीमेट सीन के वक्त दीपिका और रणवीर एक-दूजे में इस कदर खो गए थे कि उन पर निर्देशक के कट बोलने का भी कोई असर नहीं हुआ और दोनों एक दूसरे को किस करने में व्यस्त रहे। 

Bollywood Stars Who Uncontrolled While Giving Kissing Scene Ranveer Deepika Vinod Khanna Dimple Kapadia
फ्लाइंग जट - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'फ्लाइंग जट' में टाइगर श्रॉफ और जैकलीन फर्नांडीज की बोल्ड केमिस्ट्री देख हर कोई दंग रह गया था। फिल्म में दोनों के किसिंग सीन भी थे। इसी को लेकर जानकारी है कि शूटिंग के वक्त टाइगर और जैकलीन एक-दूजे में खो गए थे और किसिंग सीन के दौरान बेकाबू होकर निर्देशक के कट बोलने के बाद भी किसिंग जारी रखी।

Salman Khan: खुद को सुपरस्टार नहीं मानते सलमान खान, बोले- मैं 25-26 वर्षों से बाहर डिनर करने नहीं गया

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Uncontrolled While Giving Kissing Scene Ranveer Deepika Vinod Khanna Dimple Kapadia
ए जेंटलमैन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'ए जेंटलमैन' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडीज की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस मूवी में दोनों के बीच कई इंटीमेट सीन भी फिल्माए गए थे। वहीं, एक किसिंग सीन के दौरान दोनों के बेकाबू होने की जानकारी है। 

Joram: 'जोरम' का दमदार ट्रेलर रिलीज, अपनी बेटी को जीशान अय्यूब से बचाने के मिशन पर निकले मनोज बाजपेयी

विज्ञापन
Bollywood Stars Who Uncontrolled While Giving Kissing Scene Ranveer Deepika Vinod Khanna Dimple Kapadia
ये जवानी है दीवानी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का क्रेज आज भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। इस फिल्म में एवलिन शर्मा और रणबीर कपूर के बीच एक बोल्ड किसिंग सीन देखने को मिला था। रिपोर्ट्स की मानें तो, इसे फिल्माए जाने के दौरान दोनों सितारे सीन में इस कदर मशगूल हो गए कि उन पर निर्देशक के कमांड का कोई असर नहीं हुआ। दोनों के बीच लंबे वक्त तक किस के जारी रहने की जानकारी है।

Om Raut is Back: पांच महीने बाद सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखे ओम राउत, ‘आदिपुरुष’ सुनते ही नम हो आईं आंखें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed