2025 में इन बॉलीवुड सितारों के घर आई खुशियों की बहार, हुआ बेटी का जन्म; खुशी से झूमा परिवार
Bollywood Stars Welcomed Baby Girls In 2025: इस साल कई बॉलीवुड सितारों के घर नन्ही परी ने जन्म लिया। इनके जन्म से न सिर्फ इन सितारों की जिंदगी रोशन हुई, बल्कि फैंस भी इस खुशी में शामिल हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2025 को अपनी पहली संतान का स्वागत किया। यह खुशखबरी उनकी चौथे शादी की सालगिरह के दिन आई, जिसने इसे और भी खास बना दिया। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'भगवान ने हमें सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।'
क्रिकेटर के एल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने 24 मार्च 2025 को अपनी बेटी का स्वागत किया। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर कर खुशखबरी दी। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की बेटी का नाम इवारा रखा है। इस नाम का अर्थ 'ईश्वर का उपहार' है। 18 अप्रैल को राहुल के बर्थडे पर अथिया ने पहली बार बेटी की झलक दिखाई, जो फैंस को बहुत पसंद आई।
'शेरशाह' फेम कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 15 जुलाई 2025 को अपनी बेटी का स्वागत किया। जुलाई के आखिर में अस्पताल से घर लौटने पर फैमिली ने भव्य वेलकम किया। कपल ने अभी बेटी का नाम गोपनीय रखा है और प्राइवेसी की अपील की है। दिवाली 2025 पर दोनों ने मैचिंग आउटफिट्स में पहली बार पैरेंट्स के रूप में फोटो शेयर की, जो फैंस के बीच वायरल हो गई।
अरबाज खान की दूसरी पत्नी शूरा खान ने 5 अक्तूबर 2025 को हिंदूजा हॉस्पिटल में एक बेटी को जन्म दिया। अगले ही दिन कपल ने इंस्टाग्राम पर नाम अनाउंस किया। अरबाज खान और शूरा खान ने अपनी का नाम 'सिपारा खान' रखा है। सलमान खान समेत खान फैमिली ने इस पल को जमकर सेलिब्रेट किया।