बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। कई बार मीडिया के कैमरे में कुछ ऐसी तस्वीरें कैद हो जाती है, जिसके बाद इन सितारों का नाम दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन जाती है। आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लव बाइट्स के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे।उनकी ये लव बाइट्स एक बड़ी मुसीबत का सबब बनी थीं, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था।
Bollywood: लव बाइट्स के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे ये फिल्म स्टार्स, सोशल मीडिया पर बुरी तरह हुए ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैकलीन फर्नांडीज
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज अपनी फिल्मों का अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आपको बता दें कि एक बार अभिनेत्री और महाठग सुकेश चंद्रशेखर की कुछ तस्वीरें खूब वायरल हुई थी, जिसमें अभिनेत्री के गले पर लव बाइट्स के निशान देखने को मिले थे।
तेजस्वी प्रकाश
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री आज कल सोशल मीडिया पर करण कुंद्रा संग अपने रिश्ते को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। बिग बॉस के बाद से ही दोनों ने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने मंजूर किया है। एक बार अभिनेत्री कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जहां कैमरे की नजर उनकी लव बाइट पर पड़ गई।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान भी इस हादसे से अछूते नहीं रहे। शाहरुख की भी कुछ ऐसी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं, जिसमें उनके गले पर लव बाइट्स देखने को मिले थे। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद अभिनेता को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था।
सैफ अली खान
अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। सैफ की भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं, जिनमें उनके गले पर लव बाइट्स देखने को मिले थे। इसके बाद अभिनेता को काफी ट्रोल किया गया था।