बॉलीवुड स्टार्स ने अपने काम से भारतवासियों के दिल पर गहरी छाप छोड़ी है। हिंदी सिनेमा के सितारे अपने हर एक अंदाज से लोगों का दिल चुराना बखूबी जानते हैं। फैंस भी अपने फेवरेट कलाकार से जुड़ी हर एक छोटी से बड़ी डिटेल पर खासा गौर फरमाते हैं। इन सुपरस्टार्स की फिल्मों से लेकर निजी जिंदगी तक की बारीकियों पर लोगों की नजरें होती हैं। वहीं, आज इस आर्टिकल में हम आपको उन नामचीन हस्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मूल रूप से तो भारतीय हैं, लेकिन उनका जन्म विदेश में हुआ है। इस लिस्ट में आलिया भट्ट से लेकर हेलन तक का नाम शामिल है-
Bollywood Stars: भारत में नहीं विदेश में हुआ था इन बॉलीवुड स्टार्स का जन्म, इंडस्ट्री में लहरा चुके हैं परचम
बॉलीवुड इंडस्ट्री में दौलत-शोहरत कमा चुके ये सितारे भारत की जमीं पर पैदा नहीं हुए थे। इन सेलेब्स का जन्म विदेश में हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी बेहतरीन अदाकारी से बेहद कम वक्त में लोगों के दिलों में जगह बना चुकीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक के बाद एक बेहतरीन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं। आलिया न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ फिल्म में भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। वहीं, एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' के जरिए अपना हॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। 'हाईवे', 'उड़ता पंजाब', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'ब्रह्मास्त्र' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं आलिया का जन्म भारत में नहीं हुआ था। आलिया, लंदन में पैदा हुई थीं। हालांकि, जन्म के कुछ वक्त बाद ही उनके पैरेंट्स महेश भट्ट और सोनी राजदान उन्हें लेकर भारत आ गए थे।
सलमान खान के जरिए होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस' से लेकर कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं सनी लियोनी का भी जन्म भारत में नहीं हुआ था। सनी, कनाडा में पैदा हुई थीं। हालांकि, कुछ वर्ष पहले वह पति और बच्चों के साथ भारत आकर बस गईं। एक्ट्रेस ने अब हिंदी सिनेमा में ही काम करने की ठानी है, और कभी रियलिटी शो तो कभी फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग कर दर्शकों का दिल जीत रही हैं।
Jawan Advance Booking: शाहरुख खान की 'जवान' का धमाल, इस जगह पर शुरू हुई एडवांस बुकिंग
एक जमाने में अपनी खूबसूरती, एक्टिंग और डांसिंग स्किल्स से दर्शकों के दिलों पर राज करने वालीं हेलन आज भले ही पर्दे से दूर है, लेकिन उनके फैंस उन्हें आज भी बेशुमार प्यार करते हैं। हेलन का जन्म भी भारत की जमीं पर नहीं हुआ था। एक्ट्रेस, 1938 में यांगून, म्यांमार में पैदा हुई थीं। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1958 की फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' से बॉलीवुड डेब्यू कर इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था।
Little Singham: छह साल का हुआ शानदार जानदार लिटिल सिंघम, जन्मदिन के मौके पर लेकर आया ये नए कारनामे
80 से 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस नीलम कोठारी का जन्म हॉन्ग कॉन्ग में हुआ था। नीलम एक कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में ‘इल्जाम’, ‘खुदगर्ज’, ‘पति’, ‘हम साथ साथ हैं’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। नीलम और गोविंदा की जोड़ी एक वक्त पर दर्शकों की चहेती जोड़ी थी। हालांकि, अब एक्ट्रेस पर्दे से दूर हैं, और अपनी निजी जिंदगी को बखूबी एन्जॉय कर रही हैं।
Celebrities: मशहूर हस्तियों ने जेंडर बदलकर सबको किया हैरान, कोई बना पुरुष तो कोई महिला बन गुजार रहा जिंदगी