फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: एक्टिंग से ज्यादा बिजनेस में सफल ये सेलेब्स, आंत्रप्रेन्योर बन दिखाया कमाल

Mon, 06 Feb 2023 07:56 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट न्यूज, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट न्यूज, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 06 Feb 2023 07:56 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Successful Entrepreneurs Actors Suniel Shetty Malaika Arora Abhishek Bachchan Preity zinta
bollywood actors - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में कुछ कलाकार ऐसे हैं, जिनके अभिनय की दुनिया भर में सराहना होती है। वहीं, बॉलीवुड में ऐसे कलाकार भी हैं जिन्होंने अभिनय के साथ साथ बिजनेस में भी हाथ आजमाया। हालांकि, ये कलाकार बिजनेस के मामले में किसी से भी कम नहीं हैं। आइए जानते हैं बॉलीवुड के फेमस कलाकार उर्फ बिजनेसमैन के बारे में। 

Bollywood Successful Entrepreneurs Actors Suniel Shetty Malaika Arora Abhishek Bachchan Preity zinta
Suniel Shetty - फोटो : social media

सुनील शेट्टी
अभिनेता सुनील शेट्टी ने 90 के दशक में तमाम बेहतरीन फिल्में दीं। उन्होंने हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी जैसी बेहतरीन हिट फिल्मों में काम किया, लेकिन क्या आप जानते हैं सुनील शेट्टी अभिनेता होने के साथ-साथ बिजनेसमैन भी हैं। दरअसल, सुनील शेट्टी ऑनलाइन टैलेंट डिस्कवरी प्लेटफॉर्म-FTC और प्रोडक्शन कंपनी पॉपकॉर्न मोशन पिक्चर्स के मालिक हैं। इसके अलावा अभिनेता Fittr में निवेशक हैं। साथ ही, वह लिक्विड लॉज के भी मालिक हैं। 

सिद्धार्थ-कियारा की शादी में शामिल होंगे ये सितारे

Bollywood Successful Entrepreneurs Actors Suniel Shetty Malaika Arora Abhishek Bachchan Preity zinta
मलाइका अरोड़ा - फोटो : social media

मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में से एक हैं। अभिनेत्री ने बॉलीवुड में कई आइटम सॉन्ग में काम किया। इसके अलावा मलाइका को कई रियलिटी शोज में जज के तौर पर देखा गया। इन दिनों वह अपना एक शो होस्ट कर रही हैं, जिसका नाम मूविंग विद मलाइका है। आपको बता दें मलाइका होस्ट, जज और अभिनेत्री होने के साथ साथ ई कॉमर्स वेबसाइट द लेबल लाइफ में पार्टनर भी हैं। 

'शहजादा' का प्रमोशन करने में जुटे कार्तिक आर्यन और कृति, आगरा में अमर उजाला इवेंट में लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Successful Entrepreneurs Actors Suniel Shetty Malaika Arora Abhishek Bachchan Preity zinta
अभिषेक बच्चन - फोटो : social media

अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन ने समय के साथ अपने अभिनय में काफी बदलाव किया। आज अभिषेक बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाते हैं। वहीं, बिजनेस के मामले में भी अभिषेक काफी सफल हैं। आपको बता दें कि वह दो सफल टीम-जयपुर पिंक पैंथर्स (प्रो कबड्डी लीग) और चेन्नईयिन एफसी (फुटबॉल) के मालिक हैं।  अभिषेक निर्देशक और भारतीय बिजनेस सीन में निवेशक हैं।

#AskSRK: 'पांच बार पठान देखी, एक करोड़ दे दो' फैन की डिमांड सुन उड़े शाहरुख के होश, बोले- इतना रिटर्न तो...

विज्ञापन
Bollywood Successful Entrepreneurs Actors Suniel Shetty Malaika Arora Abhishek Bachchan Preity zinta
प्रीति जिंटा - फोटो : social media

प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा बॉलीवुड की डिंपल क्वीन कही जाती हैं। उन्होंने अपने समय में लाखों दिलों पर राज किया। आज भी अभिनेत्री के लाखों दीवाने हैं। उन्होंने अभिनय के साथ-साथ बिजनेस में भी खूब कमाल किया। सभी जानते हैं कि IPl में अभिनेत्री की एक टीम किंग्स इलेवन पंजाब है। वह हमेशा आईपीएल के दौरान मैदान में अपनी टीम को चियर करती दिखाई देती हैं। इसके अलावा अभिनेत्री एस-अफ्रीका टी20 लीग की स्टेलेनबॉश किंग्स फ्रेंचाइजी की भी मालकिन हैं। प्रीति प्रोडक्शन कंपनी PZNZ मीडिया की फाउंडर भी हैं।

 

#AskSRK: 'किसी का भाई किसी की जान' का प्रमोशन करते नजर आए शाहरुख, बोले- भाई की पिक्चर है, देखना तो लाजमी है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed