{"_id":"662771b16bfde646df0d8f4d","slug":"bollywood-superstar-shah-rukh-khan-to-play-don-role-in-sujoy-ghosh-film-as-per-reports-2024-04-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shah Rukh Khan: बड़े पर्दे पर डॉन बनकर फिर छाएंगे शाहरुख? किंग खान की फिल्म को लेकर अटकलें तेज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shah Rukh Khan: बड़े पर्दे पर डॉन बनकर फिर छाएंगे शाहरुख? किंग खान की फिल्म को लेकर अटकलें तेज
शाहरुख खान को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का किंग भी कहा जाता है। बड़े पर्दे पर अब तक उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए हैं। डॉन के रोल में भी उन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब किंग खान एक बार फिर से डॉन बनकर छा जाने के लिए तैयार हैं। हालांकि, वे यह किरदार फरहान अख्तर की फिल्म के लिए नहीं बल्कि दूसरी फिल्म के लिए निभाएंगे।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बेटी सुहाना खान की फिल्म में वे डॉन के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में किंग खान ग्रे शेड भूमिका में होंगे। रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख और सुहाना सुजॉय घोष की एक फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। इसका नाम कथित तौर पर किंग रखा गया है। यह पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित है।
3 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि शाहरुख खान को यह बात पता है कि उनके चाहने वाले उन्हें ग्रे शेड्स में देखने के लिए बेताब हैं। सूत्र ने बताया कि किंग उनका जुनूनी प्रोजेक्ट है और वह सिद्धार्थ आनंद और सुजॉय घोष के साथ प्रोजेक्ट के सभी पहलुओं पर सावधानीपूर्वक काम कर रहे हैं। उन्होंने सामूहिक रूप से किंग में शाहरुख के लिए ग्रे शेड्स के साथ एटीट्यूड और स्वैग से भरा एक बहुत अच्छा किरदार तैयार किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
यदि रिपोर्ट की बातें सच होती हैं तो डॉन फ्रैंचाइजी से बाहर आने के बाद यह शाहरुख की पहली ग्रे शेड वाली फिल्म होगी। कुछ ही समय पहले डॉन 3 में रणवीर सिंह ने किंग खान को रिप्लेस किया था। फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का प्रोमो वीडियो भी सामने आया था, जिसमें रणवीर दमदार अंदाज में दिखे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।