{"_id":"622b4c87e8bf8863856b3bf9","slug":"bollywood-the-kashmir-files-first-day-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Kashmir Files Day 1 collection: दर्शकों को पसंद आ रही है कश्मीरी पंडितों की कहानी, पहले दिन की इतने करोड़ की कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Kashmir Files Day 1 collection: दर्शकों को पसंद आ रही है कश्मीरी पंडितों की कहानी, पहले दिन की इतने करोड़ की कमाई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 11 Mar 2022 06:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फिल्म द कश्मीर फाइल्स आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों को फिल्म की कहानी बहुत पसंद आ रही है। फिल्म में 90 को दशक में कश्मीरी पंडितों को घर से बेघर करने की कहानी को दर्शाया गया है। वैसे तो जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़ी कई फिल्में अब तक आ चुकी हैं, लेकिन अब एक ऐसी फिल्म आई है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों को उनके घरों से भागने के लिए मजबूर कर दिया था।
2 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के ट्रेलर से ही इस बात की जानकारी मिल गई थी कि मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी जैसे बड़े कलाकारों ने बहुत शानदार एक्टिंग की है। अब बात करते हैं इस फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की। इस फिल्म को इंडिया में बहुत ही लिमिटेड 700 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। जिसके बाद भी पहले दिन फिल्म ने ताबड़तोड़ 3 करोड़ रुपये की कमाई की है।
3 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि हैरान करने वाली बात ये है कि फिल्म की इतनी अधिक लोकप्रियता होने के बाद भी इसको बेहद कम स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। खबरों के मुताबिक इसके पीछे एक कारण ये भी सुनने में आ रहा है कि प्रभास की फिल्म राधेश्याम भी आज ही रिलीज हुई है। इसी वजह से कश्मीर फाइल्स को कम स्क्रीन मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म में आर्टिकल 370 से लेकर कश्मीर के इतिहास पर भी बात की गई है। इस फिल्म में इस बात का भी जिक्र है कि कैसे सिर्फ राजनीतिक कारणों की वजह से कश्मीरी पंडितों के दर्द को सालों तक दबाए रखा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।