फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुराग कश्यप पर हुई FIR दर्ज और अडल्ट स्टार सिल्क स्मिता की पुण्यतिथि, पांच खबरें

Wed, 23 Sep 2020 08:49 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 23 Sep 2020 08:49 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Top 5 News Sushant Singh Rajput Poonam Pandey Anurag Kashyap Rhea Chakraborty Payal Ghosh
अनुराग कश्यप, सिल्क स्मिता - फोटो : Instagram/Twitter

बॉलीवुड के निर्माता- निर्देशक अनुराग कश्यप के ऊपर अभिनेत्री पायल घोष ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ये मामला कई दिनों से सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने पहले ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी। साथ ही अपने ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया था और उनसे न्याय की गुहार लगाई थी। वहीं अब इस मामले में अभिनेत्री ने अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा थाने में एफआईआर भी दर्ज करवा दी है।



पायल घोष ने कराई अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज, दुष्कर्म सहित ये लगे हैं आरोप

Bollywood Top 5 News Sushant Singh Rajput Poonam Pandey Anurag Kashyap Rhea Chakraborty Payal Ghosh
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवती की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मुंबई की विशेष अदालत ने मंगलवार को रिया की न्यायिक हिरासत 6 अक्तूबर तक बढ़ा दी। इधर, रिया और इसी मामले में गिरफ्तार उनके भाई शौविक ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है, जिस पर बुधवार को सुनवाई होगी।

सुशांत केस: रिया की न्यायिक हिरासत छह अक्तूबर तक बढ़ी, आज होगी जमानत याचिका पर सुनवाई

Bollywood Top 5 News Sushant Singh Rajput Poonam Pandey Anurag Kashyap Rhea Chakraborty Payal Ghosh
राखी सावंत - फोटो : self

ड्रामा क्वीन राखी सावंत को खबरों में बने रहना आता है। राखी हर दिन सोशल मीडिया पर ऐसे ऐसे पोस्ट करती हैं जिसके बाद वह ट्रोलिंग का शिकार भी होती है। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वे पाकिस्तान के राष्ट्रीय झंडे में पोज देती नजर आ रही हैं।

पाकिस्तानी झंडे के साथ तस्वीर वायरल कर यूजर्स ने किया राखी सावंत को ट्रोल, भड़कीं ड्राम क्वीन ने कहा-कान खोलकर सुन लो...

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Top 5 News Sushant Singh Rajput Poonam Pandey Anurag Kashyap Rhea Chakraborty Payal Ghosh
पूनम पांडे और सैम बॉम्बे - फोटो : Instagram: @ipoonampandey @sambombay

हाल ही में सैम बॉम्बे संग शादी के बंधन में बंधीं अभिनेत्री पूनम पांडे (poonam Pandey) के पति को मंगलवार को गोवा में गिरफ्तार कर लिया गया है। पूनम ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। सैम बॉम्बे के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न, धमकी देने और मारपीट करने के आरोप हैं।

सैम बॉम्बे हुए गिरफ्तार, पत्नी पूनम पांडे हैं वजह, जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
Bollywood Top 5 News Sushant Singh Rajput Poonam Pandey Anurag Kashyap Rhea Chakraborty Payal Ghosh
सिल्क स्मिता

साउथ फिल्मों की सबसे मशहूर एडल्ट स्टार सिल्क स्मिता ने 23 सितंबर को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। लेकिन उनकी मौत की गुत्थी आज तक सुलझ नहीं पाई है। सिल्क स्मिता साउथ की उन स्टार में से एक थीं जिसकी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में बनी रही। 1980 से 1990 के दशक में सिल्क का जादू लोगों के सिर इस कदर चढ़ा था कि उन्होंने चार साल में 200 फिल्में की। सिल्क की पुण्यतिथि पर जानते हैं सिल्क स्मिता की जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से...

पढ़ें: Silk Smitha: छोटी उम्र में ही बड़ी स्टार बन गई थीं सिल्क स्मिता, मौत आज तक बनी है रहस्य

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed