सब्सक्राइब करें

न्यू जर्सी सीनेट और महासभा ने धर्मेंद्र को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 23 Dec 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
Bollywood veteran Dharmendra was honoured with a Lifetime Achievement Award by the State of New Jersey in the United States
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र और उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। दिग्गज अभिनेता को अमेरिका के न्यू जर्सी सीनेट की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। धर्मेंद्र को यह सम्मान हिंदी सिनेमा में अपने खास योगदान के लिए दिया गया है। धर्मेंद्र बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने लंबे समय तक सिनेमा के लिए काम किया है।  

Trending Videos
Bollywood veteran Dharmendra was honoured with a Lifetime Achievement Award by the State of New Jersey in the United States
धर्मेंद्र का फार्महाउस - फोटो : instagram/aapkadharam

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार धर्मेंद्र को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड का सम्मान देने के लिए न्यू जर्सी सीनेट और जर्नल असेंबली द्वारा संयुक्त विधायी प्रस्ताव पारित किया गया। दोनों सदनों में प्रस्ताव पारित होने के बाद ही धर्मेंद्र को यह खास सम्मान दिया गया है। दोनों सदनों ने उन्हें यह सम्मान छह दशक से हिंदी सिनेमा को अपना खास योदगान देने के लिए दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood veteran Dharmendra was honoured with a Lifetime Achievement Award by the State of New Jersey in the United States
अभिनेता धर्मेंद्र - फोटो : बीबीसी

धर्मेंद्र ने अपने पूरे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और हिंदी सिनेमा में अपनी अमिट छाप छोड़ी। उनके अभिनय को इतना पसंद किया गया है कि धर्मेंद्र के फैंस देश और विदेश हर जगह मौजूद हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस पुरस्कार को स्वीकार करते हुए धर्मेद्र ने बॉलीवुड के सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा, 'मैं इस सम्मान से बेहद खुश हूं और इस एक तरह का पुरस्कार मिलने पर गर्व महसूस कर रहा हूं।'

Bollywood veteran Dharmendra was honoured with a Lifetime Achievement Award by the State of New Jersey in the United States
शोले के एक सीन में धर्मेंद्र, जगदीप और अमिताभ - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि धर्मेंद्र को दिए जाने वाले लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड सम्मान के बारे में सीनेटर डोहर्टी ने बताया कि इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से सभी 40 सीनेटरों और महासभा के 80 सदस्यों ने द्वारा पारित किया गया और सहमति बनाई। आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1960 में फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से की थी। 

विज्ञापन
Bollywood veteran Dharmendra was honoured with a Lifetime Achievement Award by the State of New Jersey in the United States
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म के बाद धर्मेंद्र ने हकीकत, आई मिलन की बेला, बाजी, मेरा गांव मेरा देश, लोफर, जुगनू, प्रतिज्ञा, शोले, ड्रीम गर्ल और चाचा भतीजा सहित बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया और दर्शकों केो दिलों को जीता है। धर्मेंद्र फिलहाल फिल्मी दुनिया से दूर अपने फार्महाउस पर खास समय बिताते रहते हैं। वह अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े भी रहते हैं। 

पढ़ें: 10 साल बाद पहली बार माता-पिता बनने वाले हैं टीवी के ये स्टार कपल, सोशल मीडिया पर यूं जताई खुशी

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed