फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेग्नेंसी को लेकर प्रैंक करना नेहा कक्कड़ को पड़ा भारी, तस्वीरों पर यूजर्स अब भी सुना रहे खरी खोटी

Wed, 23 Dec 2020 12:07 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 23 Dec 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
Neha kakkar pregnancy prank users angry and troll her new photos
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar

नेहा कक्कड़ ने जब से प्रेग्नेंसी को लेकर प्रैंक किया है वह लगातार ट्रोल हो रही हैं। उन्होंने अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ एक तस्वीर साझा की थी जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा था। बॉलीवुड और टीवी के सितारों से लेकर उनके फैंस तक उन्हें बधाइयां देने लगे। बाद में पता चला कि उनका नया म्यूजिक वीडियो आने वाला है। नेहा ने भले ही यह प्रमोशन के लिए किया हो लेकिन इस बार उनका यह दांव उल्टा पड़ गया है और जब भी वह अपनी कोई तस्वीर साझा कर रही हैं लोग उन्हें खूब खरी खोटी सुना रहे हैं।

Neha kakkar pregnancy prank users angry and troll her new photos
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar

नेहा ने अपनी एक तस्वीर साझा की जिसमें वह रोहनप्रीत के साथ खड़ी हैं। यूजर ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘धोखा क्यों दिया आप दोनों ने।‘ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘स्कैम 2020 तो आपने किया है सबसे बड़ा।‘ एक यूजर ने लिखा- ‘एकदम से इन्होंने वक्त बदल दिए, जज्बात बदल दिए, जिंदगी बदल दी।‘ एक यूजर ने कहा- ‘गोलमाल है भई सब गोलमाल है।‘


Neha kakkar pregnancy prank users angry and troll her new photos
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar

एक यूजर लिखती हैं कि ‘जो शॉक्ड दिया ना आपने।‘ एक अन्य ने लिखा कि ‘हां अब तुम्हारे घर में कुछ भी हो सीधा गाने रिलीज कर देना ठीक है।‘ एक यूजर ने कहा- ‘बस यही रह गया था।‘ एक अन्य ने लिखा- ‘कल डिलीवरी होगी उसका अलग गाना बनेगा, फिर मुंडन का गाना बनेगा, फिर फर्स्ट वॉक का गाना बनेगा, फिर दूसरे बच्चे का गाना बनेगा।‘

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha kakkar pregnancy prank users angry and troll her new photos
नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण - फोटो : instagram/nehakakkar

ये पहली बार नहीं है जब नेहा ने प्रमोशन के लिए ऐसा किया हो। इससे पहले आदित्य नारायण के साथ वह शो में ही शादी की बात करती दिखी थीं। यही नहीं आदित्य ने उन्हें प्रपोज किया फिर नेहा ने उसे स्वीकार किया। दोनों दूल्हा-दूल्हन के गेटअप में भी दिखे। बाद में पता चला कि उनका एक म्यूजिक एलबम आने वाला है। जब नेहा की असल में शादी हो रही थी तब काफी दिनों तक यह कन्फ्यूजन बना रहा कि वाकई उनकी शादी है या फिर यह भी प्रमोशन के लिए है।

विज्ञापन
Neha kakkar pregnancy prank users angry and troll her new photos
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : वीरल भयानी

बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने 24 अक्तूबर को सात फेरे लिए हैं। दोनों की मुलाकात पहली बार 'नेहू दा व्याह' म्यूजिक एलबम के सेट पर हुई थी। इसी दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और बात आगे बढ़ी। रोहनप्रीत पहली ही बार में नेहा को बहुत क्यूट लगे थे। तो वहीं रोहन, नेहा की अच्छाई पर फिदा थे। शादी के बाद नेहा कक्कड़ हनीमून के लिए दुबई रवाना हो गई थी। जहां से उनकी कई तस्वीरें सामने आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed