फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमेश के बाद क्या सच में रानू मंडल पर मेहरबान हुए सलमान, 55 लाख का घर देने की खबर वायरल

Tue, 27 Aug 2019 12:24 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 27 Aug 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
Ranu Mondal News: Bollywood Viral News is Salman Khan Gift House to Ranu Mondal
ranu mondal, salman khan - फोटो : social media

एक गाने से रातों रात मशहूर हुईं रानू मंडल ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनकी जिंदगी इस कदर बदल जाएगी। रानू मंडल स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गा रही थीं, जिसे एतींद्र चक्रवर्ती नाम के शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया और अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया। नतीजा ये रहा कि हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी आने वाली फिल्म में गाने का मौका दिया। हिमेश के बाद सलमान खान के भी उनकी मदद की खबर है। क्या है इसकी सच्चाई आगे की स्लाइड में देखिए।

Ranu Mondal News: Bollywood Viral News is Salman Khan Gift House to Ranu Mondal
Ranu Mondal - फोटो : file photo

दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि सलमान खान ने रानू मंडल को एक आलीशान घर दिया है जिसकी कीमत 55 लाख बताई जा रही है। यही नहीं उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 में भी रानू को गाने का मौका दिया है। 

Ranu Mondal News: Bollywood Viral News is Salman Khan Gift House to Ranu Mondal
Ranu Mondal - फोटो : social media

भले ही सोशल मीडिया पर ऐसा कहा जा रहा है लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी कोई जानकारी नहीं है कि सलमान खान ने वाकई रानू की मदद की है या नहीं। बता दें कि रानू पश्चिम बंगाल के रानाघाट स्टेशन पर गाना गाकर ही गुजारा करती थीं। उन्हें कईयों ने गाना गाते हुए देखा भी लेकिन अक्सर लोग उन्हें अनदेखा कर देते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranu Mondal News: Bollywood Viral News is Salman Khan Gift House to Ranu Mondal
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya - फोटो : Social Media

अब हिमेश ने उन्हें फिल्म में मौका दिया है। हिमेश की अगली फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर है। इसमें रानू ने तेरी मेरी कहानी नाम का गाना गाया है। हिमेश ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें रानू स्टूडियो में रिकॉर्डिंग कर रही हैं। उनके पास हिमेश खुद खड़े हैं और गाइड कर रहे हैं।

पढ़ें: रानू मंडल की फीस को लेकर वायरल हुई खबर, जानें क्या है सच

विज्ञापन
Ranu Mondal News: Bollywood Viral News is Salman Khan Gift House to Ranu Mondal
Ranu Mondal - फोटो : Social Media

रानू को भले ही हिमेश ने गाने का मौका दिया हो लेकिन इसके पीछे सलमान खान के परिवार का बड़ा हाथ है। जी हां, एक शो में हिमेश ने खुद इसका खुलासा किया। हिमेश ने कहा कि 'सलमान भाई के पिता सलीम अंकल ने एक बार मुझे सलाह दी थी कि जब भी तुम जिंदगी में किसी टैलेंटेड इंसान से टकराओ तो उसे कभी जाने मत दो। उन्होंने मुझे ये भी कहा था कि उस इंसान को अपने टैलेंट के बलबूते आगे बढ़ने में मदद करो।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed