फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood VS South Cinema: 'क्या बॉलीवुड का अब कोई भविष्य नहीं' क्या संकेत दे रहा है राम गोपाल वर्मा का यह ट्वीट?

Fri, 13 May 2022 05:24 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 13 May 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
Bollywood VS South Cinema: Ram Gopal Verma Calling Yash KGF Chapter 2 a large dark cloud
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री में बॉलीवुड बनाम साउथ सिनेमा विवाद धमने का नाम नहीं ले रहा है। अपने मन की बात कहने से कभी नहीं कतराने वाले फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने एक बार फिर बॉलीवुड के खिलाफ बयान जारी कर दिया है। निर्माता ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर हिंदी सिनेमा की बिग बजट फिल्मों के सामने दक्षिण भारतीय फिल्मों की सफलता पर तंज कसा है। 

Bollywood VS South Cinema: Ram Gopal Verma Calling Yash KGF Chapter 2 a large dark cloud
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सिर्फ ओटीटी के लिए बनाएगा फिल्में
बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों को मिल रही कामयाबी को देखते हुए राम गोपाल वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "जिस तरह दक्षिण की फिल्में सिनेमाघरों में कमाल कर रही हैं और उत्तर भारत की फिल्में चल नहीं पा रही हैं, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि बॉलीवुड अब जल्द ही सिर्फ ओटीटी के लिए फिल्में बनाना शुरू कर देगा।"

Bollywood VS South Cinema: Ram Gopal Verma Calling Yash KGF Chapter 2 a large dark cloud
राम गोपाल वर्मा - फोटो : instagram/rgvzoomin

स्टार निर्देशकों को खत्म करते जा रही है 'केजीएफ 2'
वहीं गुरुवार को 'केजीएफ 2' की सफलता पर बात करते हुए राम गोपाल वर्मा ने लिखा था कि "यश स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अन्य सभी सितारों और स्टार निर्देशकों को खत्म करते जा रहा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood VS South Cinema: Ram Gopal Verma Calling Yash KGF Chapter 2 a large dark cloud
राम गोपाल वर्मा

सभी निर्देशकों को धीरे-धीरे कर रहा है खत्म
राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'केजीएफ चैप्टर 2 एक आंधी की तरह है, जो सभी बड़ी फिल्मों के दिग्गजों को निगल रहा है।' इसके बाद निर्मा उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'केजीएफ 2 एक काले बादल की तरह है, जो दूसरी सभी बड़ी फिल्मों पर कहर बरपा रहा है। काले बादलों का जाल सभी कलाकारों और निर्देशकों को धीरे-धीरे खत्म कर रहा है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed