फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhaakad vs Bhool bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन की फिल्म को टक्कर देने के लिए तैयार है कंगना, अभिनेता की तारीफ में कही यह बात

Fri, 13 May 2022 04:46 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 13 May 2022 04:46 PM IST
विज्ञापन
Dhaakad Kangana Ranaut speaks about her film clash with Kartik Aaryan bhool bhulaiyaa 2 on box office
कंगना रणौत , कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'धाकड़' को रिलीज करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस जासूसी थ्रिलर फिल्म में कंगना एक भारतीय जासूस की भूमिका में दिखेंगी, उनके साथ इसमें अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 'धाकड़' 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसकी रिलीज की सबसे खास बात यह है कि कंगना इस बार बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' से टकराएगी। कंगना ने हाल ही में दिल्ली में हुए 'धाकड़' के एक प्रमोशनल इवेंट में दोनों फिल्मों के बीच होने वाले टकराव के बारे में खुलकर बात की और साथ ही कार्तिक आर्यन की भी प्रशंसा की थी।

 
 
Dhaakad Kangana Ranaut speaks about her film clash with Kartik Aaryan bhool bhulaiyaa 2 on box office
धाकड़, भूल भुलैया 2 - फोटो : social media

कार्तिक आर्यन की कंगना ने तारीफ 
दिल्ली में 'धाकड़' के दूसरे ट्रेलर के लॉन्च के दौरान बोलते हुए, कंगना रणौत ने कहा, " महामारी के बाद किन्हीं भी दो फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होना बहुत ही स्वाभाविक सी बात है, बैकलॉग के कारण   किसी को भी सोलो रिलीज नहीं मिल सकती है। बहुत सी हॉलीवुड और साउथ फिल्मों को  मेनस्ट्रीम रिलीज मिल रही है। तो बॉलीवुड फिल्मों में कोई न कोई सामने आ ही जाता है। जहां तक कार्तिक आर्यन की बात है तो मुझे उनका काम बहुत पसंद है। मुझे लगता है कि वह इस समय की जनरेशन के व्यक्ति हैं, जो अपने दम पर बॉलीवुड में खड़े हुए हैं। वह अपना काम अपनी क्षमता के हिसाब से कर रहे हैं। वह अपने दम पर सामने आए हैं और मैं उनकी बहुत सराहना करती हूं।"

Dhaakad Kangana Ranaut speaks about her film clash with Kartik Aaryan bhool bhulaiyaa 2 on box office
कंगना रणौत, कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

'धाकड़-भूल भुलैया 2' की भिडंत पर बोली कंगना 
बॉलीवुड की कई फिल्मों के क्लैश को देखने के बाद इस साल एक और बहुत बड़ा क्लैश 'धाकड़' और 'भूल भुलैया 2' के रूप में दर्शकों के सामने आने वाला है। इन दोनों फिल्मों के बीच कॉम्पिटिशन के बारे में बात करते हुए, कंगना ने कहा, "तो यह दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हो रही हैं। ऐसा नहीं है कि यह फिल्में 5000 या 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही हों। तो यह दोनों एक साथ रिलीज सो सकती हैं और एक ही समय पर अच्छा प्रदर्शन भी कर सकती हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhaakad Kangana Ranaut speaks about her film clash with Kartik Aaryan bhool bhulaiyaa 2 on box office
कंगना रणौत - फोटो : insta

साउथ vs बॉलीवुड पर किया कमेंट
इस इवेंट में कंगना ने बॉलीवुड फिल्मों की मुकाबले साउथ की फिल्मों को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बारे में भी बात की। कंगना ने कहा, "मैं दक्षिण भारतीय फिल्मों की सबसे बड़ी चीयरलीडर रही हूं। अगर आप देखें, तो मैंने सबसे पहले हमारे क्षेत्रीय सिनेमा को अच्छा करना चाहिए टॉपिक की शुरुआत की थी। अगर हम सभी (साउथ और बॉलीवुड) एक साथ आकर कुछ करेंगे तो यह होगा कि हम अपनी स्क्रीन्स को हॉलीवुड या अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों से बचा पाएंगे। क्योंकि इटालियन, फ्रेंच, जर्मन और इंग्लिश फिल्म इंडस्ट्री ने अकेले ही सभी इंडस्ट्री को बुरी तरह से प्रभावित कर   और इन्हें राख में बदल दिया है। इसलिए, अगर हमें खुद (भारतीय सिनेमा) को बचाना है, तो हमें इन फिल्मों से प्रोटेक्ट करने की जरूरत है। हमें आपस में नहीं लड़ना चाहिए। इसलिए, अगर हम दक्षिण, मलयालम या कन्नड़ या पंजाबी फिल्मों के बारे में बात करते हैं, तो हमें उन्हें प्रमोट करना चाहिए और प्रोत्साहित भी करना चाहिए। अगर हम उन्हें जवाब देने की बात करते हैं, तो हम अपने ही लोगों को जवाब क्यों दें? हमें उन लोगों को जवाब देना चाहिए, जिनसे हम डरते हैं। हमें अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री से डरना चाहिए।"

विज्ञापन
Dhaakad Kangana Ranaut speaks about her film clash with Kartik Aaryan bhool bhulaiyaa 2 on box office
Dhaakad - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसी होगी फिल्म की कहानी 
रजनीश घई द्वारा निर्देशित फिल्म 'धाकड़' बाल तस्करी और महिलाओं के शोषण पर आधारित फिल्म है। कंगना रणौत फिल्म में धमाकेदार एक्शन करती दिखाई देंगी। वह खनन माफिया के रूप में अर्जुन रामपाल को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed