फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: जब ऋतिक रोशन संग अफेयर की खबरों पर भड़क गई थीं करीना कपूर, शादीशुदा आदमी संग रिश्ते पर कही ये बात

Fri, 19 Nov 2021 02:27 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 19 Nov 2021 02:27 PM IST
विज्ञापन
Bollywood When Kareena Kapoor was react the news of an affair with Hrithik Roshan said this on the relationship with a married man
करीना कपूर, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी ऑनस्क्रीन जोड़ियां हैं, जिन्हें दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है। इस लिस्ट में अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री करीना कपूर का नाम शामिल है। करीना और ऋतिक रोशन फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकार हैं, जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती हैं। खास बात ये है कि इन दोनों ने मिलकर भी कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें 'कभी खुशी कभी गम', 'मैं प्रेम की दीवानी हूं', 'यादें' शामिल हैं। इन फिल्मों में करीना और ऋतिक रोशन की ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इसी वजह से फैंस के बीच ये अफवाह भी उड़ गई थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।


 
कई बार दावा किया गया था कि करीना और ऋतिक रोशन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसी वजह से खुद करीना कपूर ने सामने आकर इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी थी। इस दौरान करीना ने शादीशुदा मर्दों पर अपनी राय भी रखी थी और बताया कि वह कभी किसी शादीशुदा आदमी से प्यार नहीं करेंगी।    

Bollywood When Kareena Kapoor was react the news of an affair with Hrithik Roshan said this on the relationship with a married man
ऋतिक रोशन, करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन संग रिश्ते पर खुलकर बात की थी। उस दौरान अभिनेत्री ने गुस्से में ये भी कहा था कि अब उन्हें इस तरह की अफवाहों से ब्रेक चाहिए। करीना ने कहा था कि वह कभी भी किसी शादीशुदा आदमी के प्यार में नहीं पड़ी हैं और ना ही वह कभी किसी शादीशुदा आदमी के साथ अफेयर चलाएंगी।

Bollywood When Kareena Kapoor was react the news of an affair with Hrithik Roshan said this on the relationship with a married man
करीना कपूर खान - फोटो : Social Media

करीना कपूर ने ये भी कहा था कि वह शादीशुदा आदमी को अपने करियर के लिए हानिकारक मानती हैं। उन्हें और ऋतिक रोशन को प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स इसलिए एक ही फिल्म में साइन करते हैं क्योंकि वह दोनों एक हॉट पेयर हैं और फैंस भी उनकी जोड़ी को पसंद करते हैं। करीना ने आगे कहा था कि उन्हें इस बात की चिंता है कि इन अफवाहों का असर ऋतिक और सुजैन की शादीशुदा जिंदगी पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood When Kareena Kapoor was react the news of an affair with Hrithik Roshan said this on the relationship with a married man
करीना कपूर और ऋतिक रोशन

करीना के इस बयान के बाद ऋतिक रोशन संग उनके रिलेशन की अफवाह शांत हो गई। लेकिन दोनों स्टार्स ने साथ काम करना बंद कर दिया था। दावा किया जाता है कि इन अफवाहों की वजह से करीना और ऋतिक ने साथ में काम करना बंद कर दिया था। हालांकि, इसके बाद ऋतिक रोशन का नाम बारबरा मोरी और कंगना रनौत जैसी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा, जिसकी वजह से ऋतिक रोशन की शादीशुदा जिंदगी खत्म हो गई। सुजैन खान ने साल 2014 में ऋतिक से तलाक ले लिया।

विज्ञापन
Bollywood When Kareena Kapoor was react the news of an affair with Hrithik Roshan said this on the relationship with a married man
करीना कपूर खान, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर ने इस इंटरव्यू में बेशक शादीशुदा मर्द से दूर रहने की बात की थी। लेकिन अभिनेत्री ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी रचाई। सैफ अली खान की पहली शादी एक्ट्रेस अमृता सिंह से हुई, जिससे उन्हें दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। इतना ही नहीं, करीना और सैफ की उम्र में 10 साल का फासला है। इन सब चीजों को भूलकर करीना ने सैफ अली खान को अपनाया है। आज के समय में करीना कपूर खान दो बच्चों तैमूर अली खान और जहांगीर (जेह) अली खान की मां हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed