{"_id":"61a4951513fe7f731d0e92b3","slug":"bollywood-when-shahrukh-khan-family-got-angry-over-a-mistake-children-also-took-classes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: जब शाहरुख की एक गलती पर भड़क गया पूरा परिवार, बच्चों ने भी लगाई थी किंग खान की क्लास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: जब शाहरुख की एक गलती पर भड़क गया पूरा परिवार, बच्चों ने भी लगाई थी किंग खान की क्लास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 29 Nov 2021 02:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख फैमिली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग माने जाते हैं, जिनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन ये भी सच है कि शाहरुख खान एक फैमिली मैन हैं, जो अपनी पत्नी गौरी खान और तीनों बच्चों से बेहद प्यार करते हैं। शाहरुख अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। वह बच्चों संग वेकेशन पर जाने से लेकर बेटी सुहाना खान को एयरपोर्ट छोडने तक, कई बार मीडिया कैमरों में कैद हो चुके हैं।
शाहरुख खान का परिवार भी अभिनेता से बेहद प्यार करता है। लेकिन क्या आपको पता है कई बार शाहरुख खान को अपने परिवार की डांट खानी पड़ी है। जी हां, हैरानी की बात है लेकिन शाहरुख खान अगर कोई गलती करते हैं, तो उन्हें उनकी पत्नी गौरी के साथ-साथ बच्चे भी डांटते हैं और ये बात खुद अभिनेता ने अपने इंटरव्यू में बताई थी। इस दौरान शाहरुख ने आईपीएल में हुए विवाद पर परिवार का रिएक्शन बताया था।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, साल 2012 में जब शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस का मैच वानखेड़े स्टेडियम में चल रहा था, तब अभिनेता कुछ बच्चों के साथ वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे थे। इस दौरान खबर आई थी कि शाहरुख खान ने क्रिकेट संघ (MCA) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पदाधिकारियों के साथ बदसलूकी की थी और इसी वजह से उन्हें बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया था और अभिनेता की इस गलती पर उन्हें घरवालों ने खूब सुनाया था।
3 of 5
आर्यन खान, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस घटना के बारे में शाहरुख खान से एक इंटरव्यू में पूछा गया था। इस पर उन्होंने बताया था कि हां तब मैं बहुत गुस्सा हो गया था। बहुत नाराज हो गया था। मुझे इस बात की शर्मिंदगी भी है। मुझे तब ऐसा लगा जैसे हमारे बच्चों के साथ बदतमीजी हो रही है। उस दौरान मैंने बहुत प्यार से भी बोला था कि हमारे बच्चे हैं और हम उन्हें लेकर जा रहे हैं। वहां पर एक व्यक्ति था, जिन्होंने कुछ बोला था और उनकी ही बात पर मुझे गुस्सा आ गया था।
इसके आगे शाहरुख खान ने कहा था, ‘ये बात सच है कि मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। मैंने घर में अगले दिन इस घटना के लिए माफी मांगी थी। जब मैं स्टेडियम से घर पहुंचा था, तब सिर्फ मेरी बीवी ने ही नहीं, बल्कि मेरे बच्चों ने भी मुझे डांटा था। तब मेरे बेटे से मैंने कहा था, तुमने देखा वहां पर क्या हुआ था। लेकिन उसने मुझे जवाब देते हुए कहा कि पापा ये बहुत ज्यादा हो गया था। आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए था।’
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख, आर्यन, सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, ‘फिर मैंने सुहाना से भी बोला था कि वो मुझे अपशब्द कह रहा था, लेकिन सुहाना ने मुझे बोला कि हां ठीक है, लेकिन आप बहुत ज्यादा गुस्सा हो गए थे। आप बड़े स्टार है। आपको शांत रहना चाहिए था।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।