बीते दिनों देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया गया। इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया। दिवाली के खास मौके पर अयोध्या नगरी में 5.5 लाख दीये जलाए। दीये के इस रिकॉर्ड के बाद सोशल मीडिया पर एक बच्ची की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर बॉलीवुड के लेखक मनोज यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दिवाली पर पांच लाख दीये जलाने पर इस बॉलीवुड राइटर ने उठाए सवाल, लड़की की तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सोशल मीडिया पर 5.5 लाख दीयों के बीच हाथ में तेल की बोतल पकड़े एक बच्ची की तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को ट्विटर पर साझा करते हुए मनोज यादव ने लिखा- "पांच लाख जलते दीयों से भी नहीं मिटा अंधेरा। कोई समझदार सूरज उगे तो अंधेरा मिटे।" मनोज यादव अपने इस ट्वीट के जरिए मानो कोई सवाल उठाने की कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Paanch laakh jalte diyon se bhi nahin mita andhera,
Koi samjhdaar suraj ugey to ye andhera mitey. #MuddaScope #diwali #ayodhya pic.twitter.com/xXJ5Tbx59E
गौरतलब है कि रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर शनिवार को 5.5 लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस आयोजन में अवध विश्वविद्यालय समेत विभिन्न कॉलेजों के बच्चे राम की पैड़ी पर चार लाख दीप जलाए, वहीं 14 मठ-मंदिरों को करीब डेढ़ लाख दीपों से रोशन किया गया। व्यापारी और आमजन भी घरों से लेकर शहर के चौराहों तक दीप जलाए।
राम की पैड़ी के घाटों पर 4 लाख 10 हजार और अन्य 11 चुनिंदा स्थलों पर 1 लाख 51 हजार दीप जलाए गए। इस कास मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को रामकथा पार्क में आयोजित भागवान राम के प्रतीकात्मक राजतिलक कार्यक्रम के अवसर पर 226 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया था।