{"_id":"5dba9a1d8ebc3e93b532e01f","slug":"kareena-kapoor-khan-to-unveil-men-and-women-t20-world-cup-trophies-in-melbourne","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2020 ट्रॉफी का उद्घाटन करेंगी करीना, ससुर को याद कर कही ये बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2020 ट्रॉफी का उद्घाटन करेंगी करीना, ससुर को याद कर कही ये बड़ी बात
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 31 Oct 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिनेमा जगत की मशूहर अभिनेत्री करीना कपूर खान के खाते में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। अभिनेत्री आगामी टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफीज का अनावरण शुक्रवार को मेलबर्न में करेंगी। वह पहली ऐसी भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्हें इस प्रतिष्ठित समारोह में आमंत्रित किया गया है। इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने से करीना बेहद खुश हैं। महिला और पुरुषों का टी-20 वर्ल्ड कप अगले साल ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है।
2 of 4
kareena kapoor
- फोटो : kareena kapoor
अपनी खुशी जाहिर करते हुए करीना ने कहा, 'मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रही हैं। मैं उन सभी महिला क्रिकेटर्स का हौसला बढ़ाऊंगी जो अपने-अपने देश के लिए क्रिकेट खेलने वाली हैं। ऐसे अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उन्हें देखना सशक्तिकरण का एहसास कराता है। वह सभी के लिए प्रेरणा हैं।' करीना ने अपने ससुर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी को याद करते हुए कहा, 'मेरे स्वर्गीय ससुर इंडिया टीम के लिए खेले गए सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर्स में से एक थे और मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि मैं ट्रॉफीज का अनावरण करने जा रही हूं।'
3 of 4
Akshay Kumar and Kareena Kapoor Khan
- फोटो : twitter
करीना की आने वाली फिल्मों की बात करें तो जल्द ही अभिनेत्री अक्षय कुमार संग फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आएंगी। यह फिल्म इस साल 27 दिसंबर को रिलीज हो सकती है। फिल्म में अक्षय-करीना के अलावा दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी अहम किरदार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
kareena kapoor
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा करीना, करण जौहर की फिल्म 'तख्त', होमी अदजानिया की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' और आमिर खान संग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में भी नजर आएंगी। यह फिल्म हॉलीवुड की मशूहर फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।