बॉलीवुड के एनर्जी किंग रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। रणवीर सिंह हमेशा कुछ न कुछ ऐसा करते हैं जिससे लाइमलाइट लूट लेते हैं। ऐसे में हाल ही में रणवीर सिंह ने एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसके कैप्शन की वजह से सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है।
शादी से लेकर मुंडन तक के लिए रणवीर सिंह को कर सकते हैं बुक, दीपिका से लेनी होगी मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कल (30 अक्टूबर) को रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपना एक सेल्फी शेयर किया। सेल्फी में रणवीर सिंह काफी सजे धजे नजर आ रहे हैं। उनको देखकर ऐसा लग रहा है कि वो किसी पार्टी के लिए तैयार हुए हैं। फोटो में रणवीर का ट्रेडिशनल अवतार नजर आ रहा है।
रणवीर ने इस फोटो का कैप्शन दिया है, 'शादी का सीज़न आ गया! हायर करने के लिए एंटरटेनर... शादी, बर्थडे पार्टी, मुंडन सभी के लिए तैयार हूं।' अब इस कैप्शन की वजह से रणवीर सिंह का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हुआ था कि इतने में उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने भी एक मजेदार कमेंट कर दिया।
View this post on Instagram
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
रणवीर के पोस्ट पर दीपिका ने लिखा, 'रणवीर सिंह को हायर करने के लिए दीपिका पादुकोण से संपर्क करें'। न सिर्फ रणवीर का फोटो बल्कि दीपिका के कमेंट को भी हर कोई काफी पसंद कर रहा है। इसके साथ ही जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं।
रणवीर के इस पोस्ट पर सिर्फ आम सोशल मीडिया यूजर्स ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। अनुपम खेर, एकता कपूर, अर्जुन कपूर, मीमी चक्रवर्ती, करिश्मा कपूर, जतिन शर्मा सहित कई सेलेब्स ने इस फोटो पर कमेंट किया है। एकता कपूर ने लिखा, 'दूल्हे की जरूरत है! आपका मैनेजर कौन है? हम कॉन्टैक्ट कर लेंगे। वहीं अर्जुन कपूर ने लिखा, 'बाबा यू आर सो चीप, इट्स एक्सपेंसिव'।
पढ़ें: आंख मारने के बाद प्रिया प्रकाश ने किया Kiss, इस फिल्म में प्रियंका- रणवीर करेंगे रोमांस!, पांच खबरें