फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: बोमन ईरानी की मां का निधन और देश भर में 18 ऑक्सीजन प्लांट्स लगवाएंगे सोनू सूद

Thu, 10 Jun 2021 12:48 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 10 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Boman Irani mother passed away and Sonu Sood will set up almost 18 oxygen planst across India
मां के साथ बोमन ईरानी, सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता बोमन ईरानी की मां का निधन हो गया है। 94 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी है। बोमन ने बताया कि उनकी 94 वर्षीय मां ने नींद में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स बोमन की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।उन्होंने लिखा, 'मां ईरानी ने नींद में ही इस दुनिया को शांति से अलविदा कह दिया। वो 94 वर्ष की थीं, उन्होंने 32 साल की उम्र से ही मेरे लिए मां और पिता, दोनों की किरदार निभाया था। वो बहुत जिंदा दिल थीं और कई मजाकियां कहानियों से भरी थीं जो सिर्फ वहीं कह सकती थीं।' अभिनेता लिखते हैं, 'जब भी वो मुझे फिल्मों के लिए भेजती थीं तो हमेशा इस बात का ध्यान रखती थीं कि कंपाउंड किड्स मेरे साथ रहें। वहीं वो हमेशा कहती थीं- पॉपकार्न मत भूलना। उनको अपना भोजन और गाने पसंद थे। इसके साथ ही तेजी से वो विकिपीडिया और आईएमडीबी को तुरंत फैक्ट चैक कर सकती थीं।'





दुखद: बोमन ईरानी की मां का निधन, अभिनेता ने भावुक पोस्ट लिख दी जानकारी

Boman Irani mother passed away and Sonu Sood will set up almost 18 oxygen planst across India
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

सोनू सूद कभी सिर्फ बॉलीवुड के अभिनेता हुआ करते थे, आज उनकी पहचान गरीबों के मसीहा के रूप में भी होती है। पिछले साल जब कोरोना ने भारत में दस्तक दी तो आम जन की तरह बाकी सेलेब्स भी घर में बैठ गए। हालांकि सोनू सूद सड़क पर उतरे और घर जाने के लिए परेशान मजदूरों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आए। इसके बाद से कोरोना की दूसरी लहर में भी उनकी जनसेवा जारी है। सोनू सूद को आम जनता भगवान मानने लगी है और सेलेब्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थकते। उनकी जितनी तारीफ की जाए कम ही है। बेड की कमी हो या ऑक्सीजन की, किसी को घर पहुंचाना हो या कहीं से कहीं और ले जाना हो, सोनू सूद मदद करने से पीछे नहीं हटते।


मसीहा: देश भर में 18 ऑक्सीजन प्लांट्स लगवाएंगे सोनू सूद, फैंस से कही दिल छू लेने वाली बात

Boman Irani mother passed away and Sonu Sood will set up almost 18 oxygen planst across India
पर्ल वी पुरी - फोटो : Instagram

एक्टर पर्ल वी पुरी को रेप व छेड़छाड़ के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा गया है। पर्ल वी पुरी पर लगे आरोपों को कई टीवी सेलेब्स झूठा बता रहे हैं। इस दौरान कुछ अभिनेता का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ सेलेब्स पीड़िता के प्रति सहानुभूति व्यक्त कर रहे हैं। पर्ल वी पुरी के समर्थन में एकता कपूर, क्रिस्टर डिसूजा, निया शर्मा, करिश्मा तन्ना, अनीता हसनंदानी ने पोस्ट किया था। दिव्या खोसला कुमार ने ना सिर्फ पर्ल वी पुरी का समर्थन किया  बल्कि यह दावा भी किया है कि पर्ल पर झूठा आरोप लगाया जा रहा था।  उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पर्ल वी पुरी की जमानत की मांग की है।


नाबालिग से रेप का मामला: दिव्या खोसला ने की पर्ल पुरी के जमानत की मांग, कहा- वो केस लड़ने को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
Boman Irani mother passed away and Sonu Sood will set up almost 18 oxygen planst across India
स्वप्ना पाटकर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता स्वप्ना पाटकर को क्लिनिकल फिजियोलॉजी में कथित तौर पर फर्जी पीएचडी डिग्री हासिल करने और यहां के एक अस्पताल में नौकरी पाने के लिए इसका इस्तेमाल करने के आरोप में धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पाटकर (39) को मराठी फिल्म 'बालकाडु' के निर्माण के लिए जाना जाता है, जो शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की बायोपिक है, जो 2015 में रिलीज हुई थी।


कार्रवाई: फर्जी पीएचडी डिग्री को लेकर बाल ठाकरे की बायोपिक बनाने वाली निर्माता स्वप्ना पाटकर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

विज्ञापन
Boman Irani mother passed away and Sonu Sood will set up almost 18 oxygen planst across India
जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया

जूही चावला पिछले काफी समय से 5G टेक्नोलॉजी मामले को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए साफतौर पर कहा था कि ये मुकदमा स्पष्ट रूप से पब्लिसिटी के लिए किया गया है। साथ ही याचिकाकर्ता यानि जूही चावला पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। अब हाल ही में जूही ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि आखिर याचिका दायर करने के पीछे उनका क्या मकसद था।



दर्द: '5G के खिलाफ नहीं, लेकिन शोर में दब गई जरूरी बात' जूही चावला ने साझा किया वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed