फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मसीहा: देश भर में 18 ऑक्सीजन प्लांट्स लगवाएंगे सोनू सूद, फैंस से कही दिल छू लेने वाली बात

Wed, 09 Jun 2021 10:20 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 09 Jun 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Sonu sood to set up almost 18 oxygen plants across India share video
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद कभी सिर्फ बॉलीवुड के अभिनेता हुआ करते थे, आज उनकी पहचान गरीबों के मसीहा के रूप में भी होती है। पिछले साल जब कोरोना ने भारत में दस्तक दी तो आम जन की तरह बाकी सेलेब्स भी घर में बैठ गए। हालांकि सोनू सूद सड़क पर उतरे और घर जाने के लिए परेशान मजदूरों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आए। इसके बाद से कोरोना की दूसरी लहर में भी उनकी जनसेवा जारी है। सोनू सूद को आम जनता भगवान मानने लगी है और सेलेब्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थकते। उनकी जितनी तारीफ की जाए कम ही है। बेड की कमी हो या ऑक्सीजन की, किसी को घर पहुंचाना हो या कहीं से कहीं और ले जाना हो, सोनू सूद मदद करने से पीछे नहीं हटते।



देश भर लगेंगे करीब 18 ऑक्सीजन प्लांट्स

अब हाल ही में सोशल मीडिया पर उन्होंने एक और घोषणा की है। सोनू सूद ने बताया है कि वो देशभर में करीब 15 से 18 ऑक्सीजन प्लांट लगवाएंगे। इसकी शुरूआत वो कुरनूल और नेल्लोर, आंध्र प्रदेश, मैंगलोर, कर्नाटक से कर रहे हैं। सोनू सूद के मुताबिक तमिलनाडु, पंजाब, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश और कई अन्य राज्यों में संयंत्र स्थापित किए जाने हैं।

Sonu sood to set up almost 18 oxygen plants across India share video
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

बता दें कि सोनू सूद के मन में ये विचार कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से हुए मौत के कारण आया। पेड़-पौधों की अहमियत तो हर कोई जानता है, लेकिन अपनी सुविधा के लिए हमने कितने ही पेड़ पौधे काट डाले। अब मुसीबत के वक्त मुफ्त में मिलने वाली ऑक्सीजन के लिए हमें पैसे खर्च करने पड़े। सोनू सूद का कहना था कि देश ने इन चीजों की अहमियत एक बड़ी कीमत देकर जानी है। उन्होंने वीडियो में कहा कि जहां भी गरीबों का मुफ्त इलाज चल रहा हो उन अस्पताल में इन प्लांट्स को स्थापित करने का प्रयास करें। क्या पता आपके हाथों में किसी की जान बचाना लिखा हो'। पिछले दिनों सोनू सूद ने आंध्र प्रदेश के दो जिलों के अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट्स लगवाए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी देते हुए कहा था कि जल्द ही अन्य राज्यों में भी प्लांट्स लगवाएंगे। अब सोनू अपनी इस बात को भी पूरा करते दिख रहे हैं।



Sonu sood to set up almost 18 oxygen plants across India share video
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

बता दें कि सोनू सूद फाउंडेशन के नाम से उनकी संस्था लोगों की मदद कर रही हैं। उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर, आईसीयू बेड्स और अन्य मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए थे। दिल्ली से मदद मांगने वालों की संख्या ज्यादा बताते हुए वहां के लिए उन्होंने खास हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसके अलावा सोनू सूद टेलीग्राम के जरिए भी लोगों से जुड़े हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu sood to set up almost 18 oxygen plants across India share video
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

सोनू सूद सोशल मीडिया पर फैंस से इस तरह की अपील तो कर ही रहें हैं साथ ही वो अपनी शानदार तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही सोनू ने अपने मॉडलिंग के दिनों की तस्वीर साझा की थी।इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा था 'मुंबई में मॉडलिंग के दिनों का थ्रोबैक'। 

विज्ञापन
Sonu sood to set up almost 18 oxygen plants across India share video
सोनू सूद - फोटो : ट्विटर

सोनू सूद के इस लुक की बात करें तो उन्होंने जींस के साथ एक लॉन्ग कोट पहना हुआ था। वहीं एक फोटो में जहां वो दीवार से टिक कर पोज दे रहे हैं तो वहीं दूसरी फोटो में वो फोन पकड़े पोज देते नजर आए। सोनू सूद की इन तस्वीरों को उनके फैंस ने खूब पसंद किया था।



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed