कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को लेकर इंडस्ट्री में लंबे समय से चर्चा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। दोनों ने इस मामले पर अभी तक चुप्पी साध रखी है। लेकिन प्यार और तकरार छुपाए नहीं छुपता है। ऐसा ही कुछ विक्की कौशल और कटरीना कैफ के साथ भी हुआ। हाल ही में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने यह खुलासा किया है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसा सिर्फ हर्षवर्धन का नहीं बल्कि विक्की और कटरीना के फैंस का भी कहना है कि दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशन में हैं। भला कोई ऐसा मानें भी क्यों ना, अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों एक साथ पार्टी करते हुए भी कैप्चर किए जाते हैं। इसी बीच दोनों एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।
मजेदार: विक्की कौशल ने नए लुक में साझा की तस्वीर, फैंस बोले- कटरीना जी को नमस्ते कहना हमारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह अपने नए हेयर-कट के साथ नजर आ रहे हैं। उनके इस न्यू हेयरकट को देखकर फैंस हैरान होने के साथ-साथ खुश नजर आ रहे हैं। लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और खूब प्यार लुटा रहे हैं।
तस्वीर के साथ-साथ विक्की ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है, 'बाल मत काटो ... अरे।' तस्वीर में आप देख सकते हैं कि विक्की आंख मरते नजर आ रहे हैं और उनकी ये सेल्फी सलून की लग रही है। विक्की की इस तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ कई सितारे भी कमेंट कर रहे हैं। वहीं विक्की के फैंस के साथ कटरीना के फैंस भी जुड़ गए हैं।
A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)
डॉली सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अरे बाबा क्या कर रहे हो।' वहीं मिर्जापुर फेम आसिफ खान ने मजेदार अंदाज में लिखा, 'मैं तुमको मारूंगा।' विक्की के एक फैन ने लिखा, 'विक्की यू आर द बेस्ट।' वहीं अन्य यूजर ने तो लिख डाला, 'कटरीना जी को हमारा नमस्ते बोल देना, जीजू।'
गौरतलब है कि कटरीना और विक्की की लव स्टोरी ने तूल तब पकड़ा जब कॉफी विद करण के आखिरी सीजन में एक सवाल के जवाब ने कटरीना ने कहा कि उनकी जोड़ी विक्की कौशल के साथ अच्छी लगेगी। इस पर विक्की ने कहा कि मुझे हैरानी है कि वो मेरी अस्तित्व के बारे में जानती हैं। बस फिर इसके आगे तो सब जानते ही हैं। वहीं विक्की के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' 'सैम बहादुर' और 'ऊधम सिंह' में नजर आएंगे।