फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाराजगी: डेटिंग ऐप पर फेक आईडी देख भड़क उठीं अनुराग कश्यप की बेटी आलिया, कहा- तुरंत ब्लॉक करें

Wed, 09 Jun 2021 08:33 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 09 Jun 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap daughter Aaliyah Kashyap calls out fake profile on a dating app, Asks to block and report
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप और उनका पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के सेलेब्स हों या फिर उनके किड्स हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। ऐसा ही हाल बी टाउन के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्पय की बेटी आलिया कश्यप को लेकर भी देखने को मिल रहा है। अपने पापा की तरह ही आलिया भी खूब सर्खियां बटोरती हैं। आलिया अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं तो कई खुलासों को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। आलिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। आलिया अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। बता दें कि वह अपना एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं। हाल ही में आलिया ने एक डेटिंग ऐप पर अपनी फेक प्रोफाइल आईडी होने का दावा किया है और वह आईडी देखकर काफी भड़क उठी हैं।



आलिया कश्यप का इंस्टाग्राम पोस्ट
इस बात की जानकारी आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। उन्होंने डेटिंग ऐप पर बने फेक प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है और साथ ही फैंस को सचेत किया है कि यदि किसी को उनकी आईडी दिखती है तो उसे तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट करें। साथ ही आलिया ने लोगों को खुद के प्रति भी जागरूक रहने की सलाह दी है।

Anurag Kashyap daughter Aaliyah Kashyap calls out fake profile on a dating app, Asks to block and report
आलिया कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
इस डेटिंग ऐप पर दिखी आलिया को अपनी फेक आईडी

आलिया कश्यप की फेक आईडी 'OkCupid' नामक डेटिंग ऐप पर है और उसी का स्क्रीनशॉट आलिया ने शेयर किया है। इसके साथ ही आलिया ने एक कैप्शन भी लिखा है जिसमें न्होंने फेक प्रोफाइल्स की बात उठाई है। इसके साथ ही उनकी नाराजगी भी झलक रही है।

 

Anurag Kashyap daughter Aaliyah Kashyap calls out fake profile on a dating app, Asks to block and report
आलिया कश्यप - फोटो : Instagram

आलिया ने कैप्शन में लिखा, 'बहुत सारे लोगों ने मुझे डीएम किया कि किसी ने डेटिंग ऐप 'ओके क्यूपिड' पर मेरा फेक प्रोफाइल बना लिया है। मैं आपको बताना चाहती हूं कि यह मैं नहीं हूं, कृपया इसे ब्लॉक करें और रिपोर्ट करें, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap daughter Aaliyah Kashyap calls out fake profile on a dating app, Asks to block and report
आलिया कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि फेक प्रोफाइल में आलिया को निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी के रूप में पेश किया गया है। इस प्रोफाइल में लिखा है कि आलिया इस ऐप का इस्तमाल कर रही हैं और उनसे बाते करनी हो तो उन्हें मैसेज करें। हलांकि आलिया ने सभी से इसकी रिपोर्ट करने और इसे ब्लॉक करने का रिक्वेस्ट की है।

विज्ञापन
Anurag Kashyap daughter Aaliyah Kashyap calls out fake profile on a dating app, Asks to block and report
आलिया कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आलिया कश्यप फिल्मों से दूर रहने के बाद भी अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या एक लाख 80 हजार से भी ज्यादा है। आलिया कश्यप का यू-ट्यूब चैनल भी है, जिसपर वह अपने मेकअप, स्टाइलिंग और डेली व्लॉग शेयर करती हैं। यू-ट्यूब पर आलिया कश्यप के सब्सक्राइबर्स की संख्या 43 हजार से भी ज्यादा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed