जूही चावला पिछले काफी समय से 5G टेक्नोलॉजी मामले को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए साफतौर पर कहा था कि ये मुकदमा स्पष्ट रूप से पब्लिसिटी के लिए किया गया है। साथ ही याचिकाकर्ता यानि जूही चावला पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। अब हाल ही में जूही ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि आखिर याचिका दायर करने के पीछे उनका क्या मकसद था। उन्होंने वीडियो में कहा, 'नमस्ते पिछले दिनों इतना शोर हो गया कि मैं अपने आपको भी नहीं सुन पाई। इस शोर में मुझे लगा कि एक बहुत ही खास संदेश खो गया कि हम 5G के खिलाफ नहीं हैं। हम तो इसका स्वागत करते हैं, आप जरूर लाएं। हम तो सिर्फ ये पूछ रहे कि अधिकारी ये सर्टिफाई कर दें कि ये सुरक्षित है। इस पर रिसर्च पब्लिक डोमेन में लेकर आएं ताकि हमारा डर निकल जाए। हम सब जाकर आराम से सो जाएं। ये बताएं कि महिलाएं, बच्चे और हमारे लिए सुरक्षित हैं, हमने सिर्फ यही पूछा है। अब जूही के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
दर्द: '5G के खिलाफ नहीं, लेकिन शोर में दब गई जरूरी बात' जूही चावला ने साझा किया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूही चावला पिछले काफी समय से 5G टेक्नोलॉजी मामले को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए साफतौर पर कहा था कि ये मुकदमा स्पष्ट रूप से पब्लिसिटी के लिए किया गया है। साथ ही याचिकाकर्ता यानि जूही चावला पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। अब हाल ही में जूही ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि आखिर याचिका दायर करने के पीछे उनका क्या मकसद था। उन्होंने वीडियो में कहा, 'नमस्ते पिछले दिनों इतना शोर हो गया कि मैं अपने आपको भी नहीं सुन पाई। इस शोर में मुझे लगा कि एक बहुत ही खास संदेश खो गया कि हम 5G के खिलाफ नहीं हैं। हम तो इसका स्वागत करते हैं, आप जरूर लाएं। हम तो सिर्फ ये पूछ रहे कि अधिकारी ये सर्टिफाई कर दें कि ये सुरक्षित है। इस पर रिसर्च पब्लिक डोमेन में लेकर आएं ताकि हमारा डर निकल जाए। हम सब जाकर आराम से सो जाएं। ये बताएं कि महिलाएं, बच्चे और हमारे लिए सुरक्षित हैं, हमने सिर्फ यही पूछा है। अब जूही के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक फैन ने लिखा, 'मुझे इनका ये जज्बा पसंद है। वो ऐसे समय में भी कितनी विनम्रता से बात कर रहीं हैं। हमें ऐसे ही लोगों की ज्यादा से ज्यादा जरूरत है'। एक फैन ने लिखा, 'मैम आप बिल्कुल ठीक कह रहीं हैं'। एक और फैन ने लिखा, 'मैम आप बेहद प्यारी लग रही हैं'। बता दें कि याचिका में दावा किया गया था कि 5G वायरलेस तकनीक योजनाओं से इंसानों, पशु पक्षियों और वातावरण को नुकसान पहुंचने का खतरा है। हालांकि कोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता ने कानूनी प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल किया है और उन पर जुर्माना लगाया जाता है। अधिवक्ता दीपक खोसला के माध्यम से दायर याचिरा में जूही चावला ने कहा था कि 5G से पृथ्वी के पारिस्थितिक तंत्रों को स्थायी नुकसान पहुंचने का खतरा है।वहीं कोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए इसे मीडिया पब्लिसिटी करार दिया था। कोर्ट का कहना है कि इससे प्रतीत होता है कि इस मुकदमें को सिर्फ पब्लिसिटी के लिए दायर किया गया था।
दरअसल जूही चावला ने सुनवाई का लिंक भी सोशल मीडिया पर साझा किया था। जूही की याचिका पर फैसला देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि इनकी याचिका में सिर्फ कुछ ही ऐसी जानकारी है जो सही है बाकी सिर्फ कयास लगाए गए हैं और संशय जाहिर किया गया है। कोर्ट ने इसके साथ ही जूही चावला से कहा कि वो इस मामले में नियमों के साथ जो कोर्ट की फीस बनती है वो भी जमा करें।
बता दें कि इससे पहले सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जे आर मिधा की पीठ ने 2 जून को मामले की सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। पीठ ने कहा था कि जूही चावला दोषपूर्ण हैं और ये याचिका सिर्फ मीडिया पब्लिसिटी के लिए दायर की गई। पीठ ने जूही ये भी पूछा था कि उन्होंने इस मामले में पहले सरकार के पास जाने के बजाय अदालत में याचिका दायर क्यों की?
कोर्ट ने जूही चावला के सरकार को प्रतिवेदन दिए बिना 5जी वायरलेस नेटवर्क तकनीक को चुनौती देने के लिए सीधे अदालत आने पर सवाल उठाए। न्यायमूर्ति जे आर ने कहा कि जूही चावला और दो अन्य लोगों को पहले अपने अधिकारों के लिए सरकार से संपर्क करने की आवश्यकता थी और अगर वहां से इनकार होता तब उन्हें अदालत आना चाहिए था। याचिका खारिज होने और कोर्ट के इस फैसले के बाद बॉलीवुड सेलेब्स की तरफ से भी इस पर प्रतिक्रिया सामने आई थी।