{"_id":"602e4b8d8ebc3e1cbb4214ed","slug":"bombay-court-dismisses-restraining-order-against-alia-bhatt-starrer-gangubai-kathiawadi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अदालत ने खारिज की गंगूबाई काठियावाड़ी के दत्तक पुत्र की अपील, भंसाली की फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अदालत ने खारिज की गंगूबाई काठियावाड़ी के दत्तक पुत्र की अपील, भंसाली की फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई की चर्चित कोठेवाली गंगूबाई काठियावाड़ी के गोद लिए हुए बेटे की तरफ से फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली, फिल्म की हीरोइन आलिया भट्ट और लेखक हुसैन जैदी के खिलाफ दायर मुकदमा मुंबई की एक अदालत ने खारिज कर दिया है। अदालत से गुजारिश की गई थी कि वह इन लोगों को कथित रूप से गंगूबाई काठियावाड़ी के जीवन पर आधारित फिल्म को बनाने या रिलीज करने पर रोक लगाए।
2 of 5
आलिया भट्ट और गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक गंगूबाई काठियावाड़ी के दत्तक पुत्र बाबूजी शाह ने यहां की सिविल अदालत में मुकदमा दायर किया था। दावे में कहा गया था कि हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स’ के एक अध्याय पर बन रही इस फिल्म में तमाम बातें ऐसी कही जाने की चर्चा है जिनसे गंगूबाई काठियावाड़ी की प्रतिष्ठा को खतरा है। अदालत से इस मामले में दखल देने और संबंधित लोगों को ऐसी किसी कहानी पर फिल्म बनाने, उसे रिलीज करने या प्रदर्शित करने पर रोक लगाने की मांग की गई थी।
3 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
गंगूबाई काठियावाड़ी मुंबई की एक चर्चित कोठेवाली थी और वह देश की ऐसी पहली कोठेवाली थीं जिनके कोठे की शाखाएं देश के तमाम दूसरे बड़े शहरों में भी खुली हुई थीं। अंडरवर्ल्ड से सीधा मुकाबला करने वाली इस कोठेवाली की धमक सीधे दिल्ली दरबार तक भी हो चुकी है। इस किरदार पर फिल्म निर्माता व निर्देशक संजय लीला भंसाली अरसे से फिल्म बना रहे हैं। फिल्म का शीर्षक रोल आलिया भट्ट के करियर का सबसे अहम किरदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संजय लीला भंसाली
फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ संजय लीला भंसाली ने तब आननफानन में शुरू कर दी थी, जब उनकी निर्माणाधीन फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ में काम करने से सलमान खान ने मना कर दिया था। इस फिल्म में वह आलिया भट्ट के साथ ही काम करने वाले थे। भंसाली को हिंदी सिनेमा में नायिकाओं को उनकी पूरी दमक के साथ पेश करने के लिए जाना जाता है। उनकी फिल्मों ‘हम दिल दे चुके सनम’ से ऐश्वर्या राय और ‘गोलियां की रास लीला रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ से दीपिका पादुकोण हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन बनने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन
5 of 5
gangubai
- फोटो : social media
अदालत की तरफ से फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ पर किसी तरह की रोक लगाने से इंकार किए जाने के बाद अब फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसके रिलीज की तैयारियों जोरों से चल रही हैं। इसके निर्माता जयंती लाल गडा है जिनका नाम हाल ही में फेक टीआरपी मामले में सामने आया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।