{"_id":"602e53698ebc3ee93b725024","slug":"bombay-high-court-asks-sushant-singh-rajput-fan-how-do-you-know-what-nyaay-makers-are-going-to-do","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी पर बन रही फिल्म के खिलाफ याचिका देने वाले फैन से कोर्ट ने पूछा, आपको कैसे पता कि...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी पर बन रही फिल्म के खिलाफ याचिका देने वाले फैन से कोर्ट ने पूछा, आपको कैसे पता कि...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Thu, 18 Feb 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और फिल्म न्याय का पोस्टर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी पर फिल्म बनाई जा रही है, जिसका नाम 'न्याय: द जस्टिस' है। लेकिन ये फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। खुद को सुशांत सिंह राजपूत का फैन बताने वाले मनीष मिश्रा ने अपनी याचिका में दावा किया है कि अभिनेता की जिंदगी पर बनी यह फिल्म तथ्यों के साथ छेड़छाड़ कर उनकी छवि को धूमिल करेगी। जिसपर बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनकी याचिका को लेकर सवाल किया है।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
बॉम्बे हाई कोर्ट ने मनीष मिश्रा की याचिका पर सुनवाई करते हुए बुधवार को जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण ने मनीष मिश्रा से पूछा, 'आपको कैसे पता कि वे क्या दिखाने जा रहे हैं?' सुनवाई के दौरान जस्टिस चव्हाण ने इस मामले में मनीष मिश्रा के व्यक्तिगत रुचि पर सवाल उठाया तो उनके वकील चेतन अग्रवाल ने कहा कि, 'मेरे क्लाइंट बिजनेसमैन, समाजसेवी और सुशांत सिंह राजपूत के फैन हैं।' उनके वकील ने ये दावा किया कि फिल्म का शीर्षक इसके कंटेंट के बारे में खुलासा करता है।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
बता दें कि मनीष मिश्रा ने 22 दिसंबर 2020 को डिंडोशी सिविल कोर्ट में फिल्म 'न्याय: द जस्टिस' के खिलाफ मुकदमा दायर किया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। जिसके बाद मनीष ने हाईकोर्ट में इसे चुनौती दी थी, जिस पर बुधवार को सुनवाई हुई। मनीष ने अपनी इस याचिका में कहा कि, 'अभी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच चल रही है। अभी यह तय होना बाकी है कि सुशांत ने सुसाइड की या उनका मर्डर हुआ। इसलिए प्रोड्यूसर्स को 'न्याय : द जस्टिस' की रिलीज, इसे दिखाने और इसका विज्ञापन करने से रोका जाए।' अब इस मामले की अगली सुनवाई मार्च के पहले सप्ताह में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
दिलीप गुलाटी के निर्देशन में बनी फिल्म 'न्याय : द जस्टिस' की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। फिल्म में टीवी एक्टर जुबैर खान सुशांत सिंह राजपूत से प्रेरित किरदार की भूमिका में दिखाई देंगे, जबकि श्रेया शुक्ला रिया चक्रवर्ती की भूमिका में होंगी। तो वहीं शक्ति कपूर इस फिल्म में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के चीफ राकेश अस्थाना का किरदार निभाएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
फिल्म के प्रोड्यूसर अशोक सरावगी ने बताया कि फिल्म की कहानी सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी से प्रेरित है। इसमें लीड किरदार का नाम महेंद्र उर्फ माही रखा गया है। जबकि रिया चक्रवर्ती से प्रेरित किरदार उर्वशी है। चूंकि, यह कहानी पब्लिक डोमेन में है, इसलिए इसके राइट्स लेने की जरूरत नहीं पड़ी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।