फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Boney Kapoor: बोनी की पहली पत्नी की दोस्त थीं श्रीदेवी, निर्माता को राखी बांधने के बाद बन गईं ‘घर तोड़ने वाली’

Fri, 11 Nov 2022 07:25 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 11 Nov 2022 07:25 AM IST
विज्ञापन
Boney Kapoor Birthday know about producer love story with Sridevi and his first wife Mona Kapoor reaction
श्रीदेवी, बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बोनी कपूर इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर हैं, जिन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया है। उन्होंने 'मिस्टर इंडिया', 'नो एंट्री', 'जुदाई' और 'वांटेड' सहित कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। बोनी फिल्में ही नहीं अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे हैं, फिर चाहे श्रीदेवी से बढ़ती नजदीकियां हो या पत्नी मोना कपूर से तलाक। 11 नवंबर 1955 को जन्मे बोनी आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानिए कैसे शुरू हुई श्रीदेवी और बोनी कपूर की लव स्टोरी और पत्नी मोना के साथ कैसा था निर्माता का रिश्ता।

Boney Kapoor Birthday know about producer love story with Sridevi and his first wife Mona Kapoor reaction
श्रीदेवी, बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बोनी को राखी बांधती थीं श्रीदेवी
बोनी कपूर की पहली पत्नी का नाम मोना कपूर है, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। बोनी कपूर श्रीदेवी को स्क्रीन पर देखने के बाद पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे। लेकिन एक समय ऐसा था जब मोना कपूर की श्रीदेवी के साथ गहरी दोस्ती हुआ करती थी। दोनों में इतना प्यार था कि मोना ने श्रीदेवी को अपने घर में ही रहने की जगह दे दी थी। उन दिनों श्रीदेवी मिथुन चक्रवर्ती को डेट कर रही थी और कहा जाता है कि दोनों ने 1985 में गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली थी। लेकिन मिथुन को शक था कि श्रीदेवी और बोनी कपूर के बीच में कुछ चल रहा है और ऐसे में अभिनेत्री ने बोनी को राखी बांधना शुरू कर दिया था। इस बात का खुलासा मोना कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

Ajay Devgn: दूल्हे की तरफ से शादी में पहुंचे अजय देवगन, अगवानी के तुरंत बाद बदल लिया पाला, जानिए क्यों...

Boney Kapoor Birthday know about producer love story with Sridevi and his first wife Mona Kapoor reaction
बोनी कपूर, मोना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीदेवी के बारे में जानकर टूट गई थीं मोना कपूर
बोनी कपूर एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि श्रीदेवी को स्क्रीन पर देखकर ही वह उन्हें दिल दे बैठे थे और उनका दिल जीतने में उन्हें 12 साल लगे थे। पहले उनका प्यार एकतरफा था। और ऐसे में जब श्रीदेवी चांदनी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तो बोनी उनसे मिलने स्विट्जरलैंड पहुंच गए थे। वहां से वापस आने के बाद बोनी ने अपनी पत्नी मोना को बताया कि वह श्रीदेवी से प्यार करते हैं। ये बात सुनकर मोना टूट गई थीं। मोना ने इंटरव्यू में कहा था, 'मेरी शादी 19 साल की उम्र में 10 साल बड़े बोनी से हुई थी। मैं उनके साथ बड़ी हुई। हमने 13 साल साथ बिताए लेकिन एक दिन उन्होंने बताया कि वह श्रीदेवी से प्यार करते हैं। इसके बाद हमारे रिश्ते में कुछ नहीं बचा था, क्योंकि श्रीदेवी प्रेग्नेंट थीं।' ऐसे में मोना कपूर और बोनी कपूर तलाक लेकर अलग हो गए।

Ranveer Singh: MIFF में पहली एक्टिंग मास्टरक्लास का संचालन करेंगे रणवीर,एक्टर की फिल्मों की भी होगी स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Boney Kapoor Birthday know about producer love story with Sridevi and his first wife Mona Kapoor reaction
बोनी कपूर, श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसी हुई प्यार की शुरुआत
बोनी कपूर 'मिस्टर इंडिया' में श्रीदेवी को लेना चाहते थे। लेकिन अभिनेत्री के पास तक पहुंचने के लिए उनके पास कोई रास्ता नहीं था। ऐसे में उन्होंने श्रीदेवी की मां से संपर्क किया। श्रीदेवी की मां ने ज्यादा पैसों की डिमांड की, लेकिन बोनी मान गए। फिल्म की शूटिंग के दौरान बोनी ने अपने दिल की बात श्रीदेवी को बताई और धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं। दोनों की बढ़ती नजदीकियों को लेकर मोना को शक नहीं होता था क्योंकि श्रीदेवी बोनी को अपना भाई कहती थीं। लेकिन जब बोनी ने मोना को अपने रिश्ते के बारे में बताया तो वह हैरान रह गईं। बोनी ने मोना से तलाक के बाद 1996 में श्रीदेवी से मंदिर में शादी कर ली। उस दौरान श्रीदेवी को लोगों ने ‘घर तोड़ने वाली’ का टैग भी दे दिया था। मोना कपूर से बोनी के दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। वहीं, श्रीदेवी से दो बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हैं। 

Vijay Deverakonda: आठ महीने बाद कंधे की चोट से उबरे विजय देवरकोंडा, फिर से काम पर लौटने के लिए हैं बेताब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed