{"_id":"5dc7ef858ebc3e5af6565e64","slug":"boney-kapoor-birthday-know-the-love-story-with-sridevi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बोनी कपूर को श्रीदेवी से बंधवानी पड़ी थी राखी, उन्हीं के लिए पत्नी को छोड़ा, लिए सात फेरे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बोनी कपूर को श्रीदेवी से बंधवानी पड़ी थी राखी, उन्हीं के लिए पत्नी को छोड़ा, लिए सात फेरे
Mon, 11 Nov 2019 07:38 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 11 Nov 2019 07:38 AM IST
विज्ञापन
sridevi boney kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मिस्टर इंडिया', 'नो एंट्री', 'जुदाई' और 'वांटेड' जैसी सुपरहिट फिल्मों को प्रोड्यूस करने वाले बोनी कपूर 11 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं । अनिल कपूर-संजय कपूर के बड़े भाई और श्रीदेवी के पति बोनी ने अपनी पहली फिल्म 1980 में बनाई थी। इस फिल्म का नाम 'हम पांच' था। बोनी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं।
boney kapoor
- फोटो : social media
अब बोनी के बेटे अर्जुन कपूर फिल्मों में नाम कमा रहे हैं। वहीं उनकी बेटी जाह्नवी कपूर भी बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। बोनी कपूर की पहली शादी मोना शौरी कपूर से हुई थी। मोना और बोनी के दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। मोना से तलाक के बाद बोनी ने श्रीदेवी से शादी कर ली थी।
boney kapoor and sridevi
- फोटो : Twitter
कहा जाता है कि श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। इसलिए बोनी ने जल्दबाजी में उनसे साल 1996 में शादी कर ली थी। अब बोनी और श्रीदेवी का नाम बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी में आता है। लेकिन शायद ही लोग जानते हों कि इन दोनों के एक होने की राह में कितने रोड़े आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
boney kapoor
- फोटो : social media
बोनी और श्रीदेवी की लाइफ का हर किस्सा काफी दिलचस्प है। बोनी के जन्मदिन पर दोनों की लवस्टोरी से जु़ड़ा एक किस्सा आपको बताते हैं। बोनी कपूर ने ही पहले श्रीदेवी को प्रपोज किया था क्योंकि वो श्रीदेवी के प्यार में पागल थे जबकि श्रीदेवी उन्हें भाव ही नहीं देती थीं। लेकिन बोनी ने हिम्मत नहीं हारी। श्रीदेवी के करीब रहने के लिए उन्होंने एक प्लान बनाया ।
विज्ञापन
sridevi
- फोटो : news18
ये बात तब की है जब बोनी कपूर अपने छोटे भाई अनिल कपूर को लेकर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' बना रहे थे। उन्होंने फैसला किया कि वो इस फिल्म में श्रीदेवी को कास्ट करेंगे। लेकिन उन्हें उन तक पहुंचने का कोई जरिया नहीं मिल रहा था। इसके लिए बोनी ने श्रीदेवी की मां को कॉन्टैक्ट किया। लेकिन श्रीदेवी की मां ने फिल्म के लिए ज्यादा पैसों की डिमांड कर दी।