बॉलीवुड में अपने बेहतरीन फिल्मों के दम पर मुकाम हासिल करने वाले प्रोड्यूसर बोनी कपूर का आज जन्मदिन है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म हम पांच से की थी। साल 1987 में उन्होंने अपने भाई अनिल कपूर और श्रीदेवी के साथ फिल्म मिस्टर इंडिया बनाई। ये फिल्म बहुत बड़ी हिट रही। इस फिल्म से ही बोनी कपूर और श्रीदेवी के रिश्ते का आगाज हुआ और 1996 में दोनों ने शादी रचा ली थी। 2018 में श्रीदेवी के मौत के उनके एक रिश्तेदार ने बोनी कपूर की भूमिका पर सवाल उठाए थे।
श्रीदेवी के निधन के 12 दिन बाद सामने आया था ये रिश्तेदार, बोनी कपूर पर लगाए थे ऐसे-ऐसे आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। यहीं 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी का निधन दुबई के पांच सितारा होटल के बाथटब में डूबने से हो गया था । निधन के 12 दिन बाद एक रिश्तेदार ने श्रीदेवी के निधन को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे ।
श्रीदेवी के अंकल वेनुगोपाल रेड्डी ने श्रीदेवी की जिंदगी के बारे में बहुत कुछ बताया था। वेनुगोपाल ने रीजनल डेली iDreamNews से बात की थी । इस दौरान उन्होंने बताया था कि श्रीदेवी की जिंदगी में बहुत दर्द था। उन्होंने कहा, 'श्रीदेवी की जिंदगी में दर्द की वजह बोनी कपूर थे। उनकी मां भी बोनी को बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं।मां बोनी और श्री की शादी से खुश नहीं थीं। वो नहीं चाहती थीं कि दोनों शादी करें। जब भी बोनी किसी अवसर पर घर आते थे तो श्रीदेवी की मां उनके साथ बुरा बर्ताव करती थीं। लेकिन श्रीदेवी ने बोनी से शादी करने का फैसला कर लिया था। उनकी मां ने ये सारी बातें परिवार के साथ शेयर की थीं। मां के विरोध के बावजूद श्रीदेवी ने बोनी से शादी की।'
वेनुगोपाल ने यह भी बातया कि श्रीदेवी जब जिंदा थीं तब उन्होंने बहुत दुख झेले। निधन के साथ वो अपने सारे दर्द साथ ले गईं। वेनुगोपाल ने बताया, 'बोनी कपूर ने फिल्में बनाने में अपना सारा पैसा लुटा दिया था। उन्होंने ऐसी फिल्मों पर पैसा लगाया जो आजतक रिलीज ही नहीं हुईं। इससे बोनी को काफी नुकसान हुआ। इस नुकसान की भरपाई करने के लिए बोनी ने श्रीदेवी की संपत्ति बेच दी। श्रीदेवी के मन में इस बात का मलाल हमेशा रहा। इसी दर्द के साथ उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।' क्या श्रीदेवी फाइनेंशियल क्राइसिस से गुजर रही थीं? इस सवाल पर रेड्डी ने कहा, 'उनके मन में शांति नहीं थी। सिर्फ दुनिया को दिखाने के लिए वो हंसती थीं। बोनी और श्रीदेवी पैसे ना होने के कारण मुश्किल दौर से गुजर रहे थे।'
'अपनी जिंदगी पटरी पर लाने के लिए श्रीदेवी ने सारी प्रॉपर्टी बेच दी थी। यही कारण था कि श्रीदेवी ने फिर से फिल्मों में वापसी की।' रेड्डी ने अर्जुन और श्रीदेवी के रिश्ते को लेकर भी बोला। उन्होंने कहा, 'श्री ने अपने कुछ रिश्तेदारों को बताया था कि अर्जुन और उनके बीच कुछ ठीक नहीं है लेकिन मुझे पक्का पता नहीं है। श्रीदेवी अपनी बेटियों खुशी और जाह्नवी के भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहती थीं। श्री ने यह भी बताया था कि बोनी की तबीयत ठीक नहीं रहती है। वो बोनी की सेहत को लेकर फिक्रमंद थीं।' निधन से पहले ये भी खबर आई थी कि श्रीदेवी ने चेहरे की सर्जरी करवाई है । इस पर रेड्डी ने बताया, 'जी हां, श्रीदेवी ने दो बार नाक की सर्जरी करवाई। इसके लिए वो अमेरिका जाती थीं। यह बात तब पता चली जब हमने उनसे इस बारे में बात की।'