फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 भाई-बहनों में बीता था जॉनी वॉकर का बचपन, 26 रुपये में कंडक्टर की करते थे नौकरी

Mon, 11 Nov 2019 07:17 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 11 Nov 2019 07:17 AM IST
विज्ञापन
johnny Walker Birth Anniversary Special his struggle to bollywood
Johnny Walker - फोटो : Social Media

अपनी बेहतरीन कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले कलाकार जॉनी वॉकर यानी बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी की आज जन्मदिन हैं। उनका जन्म 11 नवंबर 1926 को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले जॉनी के पिता एक मिल में मजदूरी किया करते थे। उनके जन्मदिन पर जानते है बॉलीवुड के इस सुपर स्टार की जिंदगी से जुड़ी खास बातें।

johnny Walker Birth Anniversary Special his struggle to bollywood
johnny walker actor - फोटो : instagram

'सीआईडी' फिल्म का गीत 'ऐ दिल है मुश्किल जीना यहां, जरा हटके जरा बचके ये है बॉम्बे मेरी जां', जॉनी वॉकर पर फिल्माया गया था। गाने में मुबंई में बसों की हालत को दिखाया गया था। कहते है फिल्मों में काम करने का सपना लेकर आए जॉनी वॉकर को अपने संघर्ष के दिनों में बस कंडक्टर की नौकरी तक करनी पड़ी थी। इसके लिए उन्हें हर महीने 26 रुपए मिलते थे।

johnny Walker Birth Anniversary Special his struggle to bollywood
Johnny Walker - फोटो : social media

मिल से नौकरी छूट जाने के बाद जॉनी वॉकर के पिता अपने 10 बच्चों को लेकर बबंई आ गए थे। जॉनी वॉकर के अंदर शुरू से सिनेमा का जुनून था और लोगों की नकल उतारने में माहिर थे, इसलिए बस में मिमिक्री से यात्रियों का मनोरंजन करते रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
johnny Walker Birth Anniversary Special his struggle to bollywood
Johnny Walker - फोटो : social media

जॉनी वाकर की प्रतिभा से खुश होकर उन्हें पहला मौका गुरु दत्त ने अपनी फिल्म 'बाजी' में दिया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। जॉनी वाकर ने गुरुदत्त की कई फिल्मों मे काम किया जिनमें 'आर-पार', 'प्यासा', 'चौदहवी का चांद', 'कागज के फूल', 'मिस्टर एंड मिसेज 55' जैसी सुपर हिट फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
johnny Walker Birth Anniversary Special his struggle to bollywood
जॉनी वाकर - फोटो : self

कहा जाता है बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी को जॉनी वॉकर बनाने वाले गुरु दत्त ही थे। अपने अलग अंदाज और हाव-भाव से लगभग चार दशक तक दर्शकों का मनोरंजन करने वाले महान हास्य कलाकार जॉनी वाकर 29 जुलाई 2003 को इस दुनिया को अलविदा कह गए।

भारी भीड़ के बीच कपिल शर्मा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन,अयोध्या फैसले पर भी दी प्रतिक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed